फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India's Abhay Singh enters maiden PSA Gold-level quarters in Grasshopper Cup squash in Zurich

Squash: अभय सिंह ने एलेइनिन को हराया, पहली बार पीएसए गोल्ड-लेवल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Fri, 24 Apr 2026 02:09 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 24 Apr 2026 02:09 PM IST
सार

भारत के स्क्वाश खिलाड़ी अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन
India's Abhay Singh enters maiden PSA Gold-level quarters in Grasshopper Cup squash in Zurich
अभय सिंह - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व नंबर 13 अली अबू एलेइनिन को हराकर पहली बार पीएसए गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज अभय दूसरे दौर के पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। उन्होंने हालांकि शानदार वापसी करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त एलेइनिन को 12-10, 11-9 से मात दी।
विज्ञापन


अभय के सामने अब कड़ी चुनौती 
इस महीने की शुरुआत में भी अभय ने मिस्र में आयोजित एल गूना ओपन में भी एलेइनिन को हराया था। अभय के सामने अब क्वार्टर फाइनल में मिस्र के विश्व नंबर चार करीम गवाड की चुनौती होगी। उन्होंने शुरुआती दौर में स्विट्जरलैंड के डेविड बेर्नेट को 11-9, 9-11, 11-8 से हराया था। भारत के ही रमित टंडन को मिस्र के फारेस देसौकी के खिलाफ 6-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed