फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India Open 2022: Lakshya Sen reaches semi-finals After defeating HS Prannoy, now will compete with Yong of Malaysia

India Open 2022: प्रणय को हराकर लक्ष्य सेमीफाइनल में, अब मलयेशिया के योंग से होगी टक्कर

Fri, 14 Jan 2022 11:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Jan 2022 11:41 PM IST
सार

प्रणय और लक्ष्य में करीबी मुकाबला हुआ। प्रणय ने पहला गेम जीतने में सफल रहे लेकिन युवा खिलाड़ी लक्ष्य ने दूसरे गेम को अपने नाम कर मुकाबला बराबरी का कर दिया।

विज्ञापन
India Open 2022: Lakshya Sen reaches semi-finals After defeating HS Prannoy, now will compete with Yong of Malaysia
लक्ष्य सेन ने जीत के साथ आगाज किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रहे अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य ने हमतवन एच एस प्रणय को एक घंटे तक चले मुकाबले में 14-21, 21-9, 21-14 से पराजित किया। तीसरी वरीयता प्राप्त लक्ष्य का सामना अब  मलयेशिया के नग तेज योंग से होगा, जिन्होंने आयरलैंड के नहाट न्गुयेन को एक घंटे नौ मिनट में 9-21, 21-8, 21-16 से बाहर का रास्ता दिखाया। 
विज्ञापन


प्रणय और लक्ष्य में करीबी मुकाबला हुआ। प्रणय ने पहला गेम जीतने में सफल रहे लेकिन युवा खिलाड़ी लक्ष्य ने दूसरे गेम को अपने नाम कर मुकाबला बराबरी का कर दिया। निर्णायक गेम में प्रणय ने 6-1 की बढ़त के साथ अच्छी शुरुआत की लेकिन लक्ष्य ने वापसी करते हुए स्कोर 11-9 कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने ब्रेक के बाद अगले 11 में से नौ अंक अपने नाम कर मैच जीत लिया। विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन मात्र 33 मिनट में रूस के सर्गेई सिरांतो को 21-16, 21-13 से हराकर अंतिम चार में पहुंचे। अब उनका सामना कनाडा के ब्रायन यंग से होगा, जिन्होंने डेनमार्क के किम ब्रून को 52 मिनट में 21-19, 21-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विक-चिराग की जोड़ी भी जीती 
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी सिंगापुर के ही योंग केई टेरी व लोह कीन हीन को 39 मिनट में 21-18, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची। हरिथा एम हरिनारायण व आशना राय की जोड़ी ने मिश्रित युगल में हमवतन जमालुद्दीन अनीस व रुद्राणी जयसवाल को 21-16, 21-16 से हराया। 


ईशान भटनागर व साई प्रतीक को मलयेशिया के ओंग यू सिन व तेओ ई यी के हाथों मात्र 19 मिनट में 7-21, 7-21 से हार मिली। मिश्रित युगल में वेंकट गौरव प्रसाद व जूही देवांगन की जोड़ी को मलयेशिया के चेन टैंग जी व पेक येन वेई से 10-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी। नितिन एचवी व अश्विनी भट्ट की जोड़ी को सिंगापुर के ही योंग केई टेरी व टैन वेई हान से 15-21, 19-21 से मात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed