{"_id":"6800003a-28fb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-may-host-2015-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए दावा मजबूत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए दावा मजबूत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 07 Nov 2012 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने 2016 के रियो डी जेनेरो ओलंपिक से पहले 2015 में होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी करने के लिए अपना दावा मजबूती के साथ पेश किया है। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए अमेरिका सहित सात देश होड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफ्आई) के महासचिव राज सिंह ने कहा, ‘भारत ने 2015 में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है और मुझे पूरी उम्मीद है कि हमें इस चैंपियनशिप की मेजबानी मिल जाएगी। विश्व चैंपियनशिप रियो ओलंपिक के लिए पहला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन
2013 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप हंगरी में होनी है और वहीं आम सभा बैठक में इस बात का फैसला होगा कि 2015 की विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी किस देश को मिलेगी।’ भारत ने आखिरी बार 1967 में इस चैंपियनशिप की मेजबानी की थी और तब यह चैंपियनशिप इंडोर की बजाय ओपन में आयोजित होती थी।
विज्ञापन