फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.

एशियाडः पांचवें दिन भारत को मिला सिर्फ एक कांस्य पदक

Wed, 24 Sep 2014 05:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 24 Sep 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
इंचियोन एशियाड में भारत को अपने निशानेबाजों से काफी आस थी लेकिन आज भी कई बड़े निशानेबाज पदक पर निशाना लगा पाने में नाकाम रहे। हालांकि टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा पदक निशानेबाजी से ही आए हैं लेकिन देश को इससे कहीं ज्यादा की उम्मीद थी।
विज्ञापन


गेम्स के पांचवें दिन भी भारत की शुरुआत कांस्य पदक से हुई, लेकिन यह कांस्य पदक निशानेबाजी के बजाए नौकायन स्पर्धा से हासिल हुई। बैडमिंटन में साइना नेहवाल और पीवी सिंधू एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंतिम-16 में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


मुक्केबाजी में बॉक्सर शिव थापा को बेंटमवेट वर्ग में वॉकओवर मिल गया है। इसके अलावा घुड़सवारी में भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। भारत ने अब तक इस गेम्स में एक स्वर्ण और एक रजत पदक के अलावा 10 कांस्य पदक जीत लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकायन ने की दिन पदक के साथ दिन की शुरुआत

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
गेम्स के पांचवें दिन भारत को निशानेबाजी से कई पदक की उम्मीद थी लेकिन उसके निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई कर नहीं कर सके।

दूसरी ओर, नौकायन में भारत के दुसियांत दुष्यंत ने पुरषों की लाइटवेट एकल स्‍क्लस के फाइनल में कांस्य पदक जीता।

हालांकि नौकायन में भारत को एक और पदक क‌ी आस संजुकाता डुंग डुंग और तरुनिखा प्रताप की महिला जोड़ी से थी लेकिन यह जोड़ी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी और उसे पांचवें स्‍थान पर ही संतोष करना पड़ा।

साइना, सिंधू ने पार की पहली बाधा

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक कांस्य पदक दिला चुकीं पदक की सबसे बड़ी उम्मीद साइना नेहवाल और पीवी सिंधू ने बैडमिंटन की व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है।

छठी सीड साइना ने मकाऊ की यू तेंग लोक को महज 20 मिनट में 21-10, 21-8 से रौंद दिया। साइना अब अगले राउंड में इरान की सोराया अघाएहाजियाघा से भिड़ेंगी जिन्होंने मंगोलिया की खिलाड़ी को हराया।

आठवीं सीड सिंधू ने बेहद आसानी से मकाऊ की ही एक अन्य खिलाड़ी वोंग किट लेंग को महज 19 मिनट में 21-7, 21-13 से धराशायी कर दिया।

हालांकि डबल्स में वर्ग में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही और तीन में से दो जोड़ी को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। केवल मनू अत्री और एस सुमित रेड्डी ही दूसरे राउंड में पहुंचने में सफल रहीं। प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवाल्कर पुरुष वर्ग में जबकि एन सिक्की रेड्डी और प्रदान्या गादरे को महिला वर्ग में हार का सामना करना पड़ा।

तीरंदाजी में दीपिका प्री-क्वार्टर फाइनल में

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत महिला रिकर्व स्पर्धा के शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड में जगह बना ली है। दीपिका ने चार वर्गों 70 मीटर, 60 मीटर, 50 मीटर और 30 मीटर में कुल 1337 का स्कोर किया। अब दीपिका प्री-क्वार्टर फाइनल में 26 सितंबर को उजबेकिस्तान की मुनिरा नूरमानोवा से भिड़ेंगी।

अन्य 3 भारतीय तीरंदाज लक्ष्मीरानी माक्षी, लेशराम बोंबायला देवी और प्रनीथा का प्रदर्शन खराब रहा। लक्ष्मीरानी (1319) 15वें, लेशराम (1301) 20वें और प्रनीथा (1271) 30वें स्थान पर रहीं।

वहीं, महिला टीम इवेंट में भारतीय टीम 3957 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रही। दीपिका कुमारी, लक्ष्मीरानी और बोंबायला देवी का मुकाबला क्वार्टर फाइनल में हांगकांग से होगा। वहीं भारतीय पुरुष टीम 3923 स्कोर के साथ छठवें स्थान पर रही।

चीन से लड़कर हारी महिला हॉकी टीम

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
पुरुष टीम की तरह आखिरी मिनट में गोल खाने का खामियाजा महिला हॉकी टीम को भी भुगतना पड़ा उसे कड़े मुकाबले में 3 बार की मौजूदा चैंपियन चीन ने 2-1 से हरा दिया। 60 मिनट तक भारतीय टीम ने चीन को कड़ी चुनौती दी लेकिन दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ने यूदियाओ झाओ की आखिरी समय में गोल से दुनिया की 13वें नंबर की भारतीय टीम को काबू में कर लिया।

दोनों टीमों का बीच पहला हाफ रोमांचक अंदाज में बिना किसी गोल के बराबरी पर छूटा। दूसरे हाफ के 19वें मिनट में चीन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर मियू लियांग के गोल से खाता खोला। हालांकि भारत ने भी पलटवार करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। तीसरे हाफ में भारतीय महिलाओं ने चीन पर दबाव बनाया और बेहतरीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल की लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सकीं।

तीसरे हाफ तक मैच बराबरी पर रहने के बाद चौथे हाफ में चीन ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 51वें मिनट में भारत पर जबरदस्त प्रहार किया लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने चतुराई से उसे नाकाम कर दिया। मैच समाप्त होने में अभी पांच मिनट ही बचे थे तभी भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार जसप्रीत ने इस मौके को गंवा दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच 1-1 की बराबरी पर छूटेगा तभी झाओ ने भारतीय रक्षा पंक्ति को भेदते हुए गोल कर चीन को अप्रत्याशित जीत दिला दी।

दो मैचों में दो जीत के बाद चीन ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। भारतीय महिलाएं अब शुक्रवार को मलेशिया से भिड़ेंगी।

पांचवें दिन शूटरों को नहीं मिला एक भी पदक

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
एक गोल्ड सहित अब तक छह पदक जीत चुके भारतीय शूटरों का हाथ गेम्स के पांचवें दिन खाली रहा। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में पुरुष टीम जबकि 50 मीटर राइफल प्रोन में महिलाओं ने निराश किया।

हालांकि पुरुष टीम बेहद मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गई। उसने वियतनाम के बराबर 1704 अंक हासिल किए लेकिन वियतनाम के 41 के बजाय भारतीय टीम 39 हिट ही लगा सकी जिस कारण उसे पदक से वंचित रहना पड़ा। व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा में हरप्रीत सिंह से कुछ उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सके। हरप्रीत के टीम साथी गुरप्रीत सिंह और पेम्बा तमांग का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा और दोनों क्रमश: 12वें और 20वें स्थान पर रहे।

महिला वर्ग में पदक की उम्मीद राज चौधरी 50 मीटर राइफल प्रोन के व्यक्गित स्पर्धा में 43वें शूटरों में 22वें स्थान पर रहीं। लज्जा गोस्वामी को 25वें और तेजस्विनी मूले को 36वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड

India in Asian Games - Dushyant gets bronze in Rowing.
ताइवान की वेटलिफ्टर लिन तेजू ची ने एशियन गेम्स में दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर महिला वेटलिफ्टिंग का स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक की इस जंग में लिन ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी डेंग वेई को पछाड़ा।

60 किग्रा वर्ग में लिन ने क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा वजन उठाया और कुल 259 किग्रा वजन के साथ 2007 में बने 257 किग्रा के पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके बाद डेंग ने क्लीन एंड जर्क में 144 किग्रा वजन उठाकर बढ़त बना ली।

इस बढ़त को तोड़ने के लिए लिन को अपने आखिरी प्रयास में 144 किग्रा वजन उठाना था। लिन ने ऐसा ही किया और क्लीन एंड जर्क में 145 किग्रा वजन उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 261 किग्रा वजन उठाया और थोड़ा देर पहले बनाए अपने रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed