फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India got this medal for the first time because of Neeraj Chopra, did wonders from Tokyo to Eugene

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा की वजह से भारत को पहली बार मिले ये पदक, जापान से लेकर अमेरिका तक किया कमाल

Sat, 27 Aug 2022 01:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 01:23 PM IST
सार

नीरज ने भारत को चार ऐसे मेडल दिलाए हैं, जो उनसे पहले कोई दूसरा एथलीट नहीं दिला पाया था। 24 साल के नीरज अब तक देश के लिए कई बार कमाल कर चुके हैं।  
 

विज्ञापन
India got this medal for the first time because of Neeraj Chopra, did wonders from Tokyo to Eugene
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग का लुसाने चरण जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। यह चौथा मौका था, जब नीरज की वजह से भारत को कोई पदक पहली बार मिला है। चोट के बाद दमदार वापसी करते हुए नीरज ने पहले ही प्रयास में 89.08 मीटर दूर भाला फेंककर खिताब पर कब्जा जमाया। 24 साल के नीरज को वर्ल्ड चैम्पिनशिप के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते वह बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग नहीं ले पाए थे। इसके बाद डायमंड लीग जीतकर उन्होंने अपनी दमदार वापसी का एलान किया। छोटी उम्र में ही नीरज ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। भारत के लिए सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड भी नीरज के नाम है। उन्होंने स्कॉटहोम में 89.94 मीटर दूर भाला फेंका था। यहां हम बता रहे हैं कि नीरज ने भारत को कौन से पदक पहली बार दिलाए हैं। 
विज्ञापन

ओलंपिक में ट्रैक एंड फील्ड में पहला स्वर्ण पदक दिलाया

India got this medal for the first time because of Neeraj Chopra, did wonders from Tokyo to Eugene
डायमंड लीग जीतने के बाद नीरज चोपड़ा। - फोटो : Instagram : @media.iccsai
नीरज ने पिछले साल टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। 120 साल के इतिहास में नीरज भारत के लिए ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल लाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। अभिनव बिंद्रा के बाद वो दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। नीरज जैवलिन थ्रो में देश को ओलंपिक में पदक दिलाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

India got this medal for the first time because of Neeraj Chopra, did wonders from Tokyo to Eugene
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने जुलाई 2022 में अमेरिका के यूजीन में 88.13 मीटर दूर भाला फेंककर यह पदक जीता था। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने 90.46 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता था। नीरज पहले भारतीय हैं, जिन्होंने जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीता है। 
विज्ञापन

आईआईएएफ विश्व अंडर20 चैंपियनशिप जीती

India got this medal for the first time because of Neeraj Chopra, did wonders from Tokyo to Eugene
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज पहले भारतीय एथलीट हैं, जिन्होंने आईआईएएफ विश्व अंडर20 चैंपियनशिप में ट्रैक एंड फील्ड में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। 2016 में उन्होंने 86.48 मीटर की दूरी के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके साथ ही उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी बनाया था और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed