{"_id":"66cb655520735eb54c0345e0","slug":"india-dominates-the-asian-surfing-championship-2024-wins-silver-medal-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Surfing Championship: एशियाई सर्फिंग चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा, रजत पदक पर जमाया कब्जा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Surfing Championship: एशियाई सर्फिंग चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा, रजत पदक पर जमाया कब्जा
Sun, 25 Aug 2024 10:39 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 25 Aug 2024 10:39 PM IST
सार
भारत ने रजत पदक हासिल करने के लिए कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ दिया। कमाली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वमनी की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दूसरी हीट में कुल 32.16 स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024
- फोटो : @TRBRajaa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव में जारी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में रविवार को भारत ने टीम स्पर्धा मरुहाबा कप में चीनी ताइपे और चीन को पछाड़कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। शनिवार को भारत ने एशियाई खेलों में सर्फिंग में अपना पहला कोटा हासिल करने के एक दिन बाद पदक जीता।
भारत ने रजत पदक हासिल करने के लिए कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ दिया। कमाली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वमनी की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दूसरी हीट में कुल 32.16 स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। चीनी ताइपे 29.70 के टीम स्कोर से दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया उसी सेमीफाइनल में 27.74 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहा।
फाइनल में भारतीय टीम ने एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और 24.13 के टीम स्कोर से दूसरे स्थान पर रही। चीनी ताइपे (23.93) और चीन (22.10) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। जापान ने 58.40 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।