India vs Maldives Football: भारत ने मालदीव को 3-0 से हराया, संन्यास से वापसी पर चमके कप्तान सुनील छेत्री
राहुल भेके ने 35वें मिनट में शानदार हेडर के जरिए पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। 66वें मिनट में लिस्टन कोलाको ने एक और शानदार हेडर लगाया, जिससे भारत 2-0 से आगे हो गया। फिर 76वें मिनट में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने बहुप्रतीक्षित गोल किया, वह भी हेडर ही था। इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छेत्री ने किया करियर का 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल
पिछले साल मई में संन्यास लेने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले 40 वर्षीय छेत्री ने इस दिन को यादगार बना दिया। उन्होंने 77वें मिनट में हेडर से भारत के लिए तीसरा गोल करके अपना 95वां अंतरराष्ट्रीय गोल दाग दिया। कप्तान छेत्री 47वें मिनट में भी गोल करने के करीब पहुंचे थे लेकिन मालदीव के गोलकीपर ने उनका प्रयास विफल कर दिया था। 82वें मिनट में मैदान में उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को उतारा गया।
95TH GOAL FOR SUNIL CHHETRI 🔥🔥🔥
— The Khel India (@TheKhelIndia) March 19, 2025
🇮🇳 INDIA 3-0 MALDIVES 🇲🇻
India is totally dominating the Gameplay 💪
pic.twitter.com/BYa69h1Cbl
16 महीनों में भारत की पहली जीत
यह 16 महीनों में भारत की पहली जीत है और मानोलो मार्केज के मार्गदर्शन में भी पहली जीत है जिन्हें पिछले साल जुलाई में मुख्य कोच बनाया गया था। भारत को इससे पहले आखिरी जीत 16 नवंबर 2023 को कुवैत सिटी में 2026 फीफा विश्व कप क्वालिफाइंग दौर के मैच में कुवैत (1-0) के खिलाफ मिली थी।
बुधवार से पहले मार्केज के मार्गदर्शन में भारत एक बार हारा और तीन मैच ड्रॉ खेले। यह मैच एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर के लिए एक ड्रेस रिहर्सल था जो 25 मार्च को इसी स्थान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। छेत्री ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया ताकि टीम एएफसी एशियाई कप के क्वालिफायर में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सके जिसकी शुरूआत 25 मार्च के मुकाबले से होगी। मालदीव विश्व रैंकिंग में 162वें स्थान पर काबिज है जो भारत (126) से 36 स्थान नीचे है। वहीं शिलांग में यह पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच भी है।