{"_id":"91cbe58a0e4077a94213cac502d3b067","slug":"india-beat-pakistan-in-hockey-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाक को बुरी तरह रौंदा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाक को बुरी तरह रौंदा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Oct 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
एक ओर भारत की अव्व्ल दर्जे की टीम अपने घर में फजीहत झेल रही है दूसरी ओर जूनियर टीम ने विदेश में जीत का डंका बजाया।
विज्ञापन
गत चैंपियन भारत ने रविवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम को 5-1 से हराकर पांचवें सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
भारतीय लड़कों ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। भारत के लिए अजय यादव (5वां मिनट), सुमित कुमार (23), अरमान कुरैशी (27), परविंदर सिंह (34)हरमनप्रीत सिंह (46वां मिनट) गोल किए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल मुहम्मद दिलबर ने किया। भारत की सोमवार को ग्रेट ब्रिटेन से टक्कर होगी।