फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IND vs CAN Mens Hockey Match Live Score Updates India against Canada Live score updates in hindi

IND vs CAN Hockey: भारत ने कनाडा को 8-0 से हराया, छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

Wed, 03 Aug 2022 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 03 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

INDIA vs CANADA MEN's HOCKEY HIGHLIGHTS: भारतीय पुरुष हॉकी टीम फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर है। कनाडा पर जीत के साथ भारत के फिलहाल तीन मैचों में छह अंक हैं। टीम ने पूल-बी में पहले मैच में घाना को 11-0 से हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

विज्ञापन
IND vs CAN Mens Hockey Match Live Score Updates India against Canada Live score updates in hindi
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल-बी के अपने तीसरे मैच में कनाडा को 8-0 से हरा दिया है। टीम इंडिया के लिए छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए स्कोर किया।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर का खेल

पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम ने दो गोल दागे। सातवें मिनट में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसमें हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक पर शानदार गोल दागा। इसके बाद अमित रोहिदास ने 10वें मिनट में गोल दाग पहले ही क्वार्टर में टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर का खेल

IND vs CAN Mens Hockey Match Live Score Updates India against Canada Live score updates in hindi
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे क्वार्टर में भारत ने बॉल पजेशन अपने पास रखा और कनाडा को कोई मौका नहीं दिया। ललित उपाध्याय ने 20वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल दागा। भारत के लिए चौथा गोल 27वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा। उन्होंने काउंटर अटैक पर शानदार फील्ड गोल दागा।
विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर का खेल

तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने 38वें मिनट में भारत के लिए पांचवां गोल दागा। अभिषेक 38वें और 40वें मिनट में गोल करने से चूक गए। वहीं, 41वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने शॉट खेला, पर कनाडा के गोलकीपर ने रोक लिया।

चौथे क्वार्टर का खेल

IND vs CAN Mens Hockey Match Live Score Updates India against Canada Live score updates in hindi
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने काउंटर अटैक जारी रखा। 56वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस पर हरमनप्रीत सिंह ने ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल दागा। वहीं, 58वें मिनट में मनदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 7-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 8-0 से बढ़त दिलाई। फुल टाइम तक यही स्कोर रहा।

भारतीय पुरुष टीम पूल-बी में पहले नंबर पर पहुंची

इस जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। कनाडा के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया फिलहाल अपने ग्रुप (पूल-बी) में पहले नंबर पर पहुंच गई है। भारत के फिलहाल तीन मैचों में 7 अंक हैं। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच घाना के खिलाफ 11-0 से जीता था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था।

इंग्लैंड की टीम पूल बी में दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड को शीर्ष पर फिर से जगह बनाने के लिए अपने अगले मैच में कनाडा के खिलाफ 12-0 से जीत हासिल करनी होगी। वेल्स पूल-बी में तीसरे स्थान पर है।

वहीं, पूल-ए में ऑस्ट्रेलियाई टीम छह पॉइंट के साथ टॉप पर है। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के समान 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतर गोल डिफ्रेंस की वजह से दक्षिण अफ्रीका दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम पूल-ए में एक अंक के साथ चौथे स्थान पर है। 

Image

स्वर्ण पदक है निशाने पर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के अभियान में घाना के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 की बढ़त हासिल करने के बाद 4-4 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। हालांकि, कनाडा पर जीत से भारत ने भरपाई कर ली है। कप्तान मनप्रीत की अगुआई में भारत ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता था। इस बार टीम मनप्रीत की अगुआई में राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलियाई दबदबे को खत्म करना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सभी छह स्वर्ण पदक जीते हैं। 

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में पदक नहीं जीत पाई थी भारतीय टीम

गोल्ड कोस्ट 2018 में पदक जीतने से असफल रही भारतीय टीम सफलता की भूखी है। भारत ने 2010 और 2014 में रजत पदक जीता था। पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई निवासी मुख्य कोच ग्राहम रीड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने आप में काफी सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों की चुनौती से पार पाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed