फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   if malhotra won ministry will action on archery

मल्होत्रा जीते तो आर्चरी पर गिरेगी मंत्रालय की गाज

Wed, 07 Nov 2012 09:38 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 07 Nov 2012 09:38 PM IST
विज्ञापन
if malhotra won ministry will action on archery

खेल मंत्रालय ने उसकी गाइडलाइंस के खिलाफ चुनाव कराने वाले खेल संघों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कमर कस ली है। सबसे पहली गाज आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएआई) पर गिर सकती है। मंत्रालय ने मन बना लिया है कि एएआई के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े आईओए के कार्यकारी अध्यक्ष विजय मल्होत्रा के जीतने की सूरत में तत्काल प्रभाव से संघ को दी जा रही सरकारी सहायता बंद कर दी जाएगी। इस सूरत में न आर्चरी का सरकारी सहायता से कोई कैंप लग सकेगा और न ही टीमें बाहर जा सकेंगी। यही नहीं आर्चरी से अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड का नाता भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले 33 सालों से एएआई के अध्यक्ष पद पर विराजमान मल्होत्रा खेल मंत्रालय के विरोध के बावजूद नौ नवंबर को होने वाले चुनाव में इस पद पर फिर दावा जता रहे हैं। यह मंत्रालय की गाइडलाइंस के खिलाफ है। मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक मल्होत्रा को बता दिया गया है कि वह चुनाव में नहीं उतरें। बावजूद इसके वह चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि यही कारण है कि मल्होत्रा अगर शुक्रवार को होने वाले चुनाव में जीतते हैं तो इसे अवैध घोषित कर आर्चरी को दी जा रही सारी सरकारी सहायता पर रोक लगा दी जाएगी। लंदन ओलंपिक की तैयारियों के लिए मंत्रालय ने इस खेल पर सात करोड़ रुपये की राशि खर्च की है। हालांकि मल्होत्रा पहले कह चुके हैं कि वह आर्चरी प्रायोजकों के दम पर चलाएंगे। लेकिन यह संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्होत्रा को चुनाव में बीवीपी राव चुनौती दे रहे हैं जबकि राव ने सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए खड़े उनके साथी तरलोचन सिंह और ट्रेजरार पद पर भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। मंत्रालय को आईओए चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े हो रहे अभय चौटाला की उम्मीदवारी पर भी एतराज है। उनके जीतने की स्थिति में मंत्रालय से खींचतान की स्थिति पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed