{"_id":"2e3edcd52c6e6290b7aed15652e2b57f","slug":"ibl-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैडमिंटन लीग फाइनल: साइना ने सिंधु को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
इंडियन बैडमिंटन लीग फाइनल: साइना ने सिंधु को हराया
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 31 Aug 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार और हैदराबाद हॉटशाटस की आइकन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने युवा पीवी सिंधु को हराकर इंडियन बैडमिंटन लीग के फाइनल में अवध वारियर्स के खिलाफ अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी।
विज्ञापन
इससे पहले के श्रीकांत ने थाईलैंड के एस तेनोंगसेक को हराकर वारियर्स को 1-0 से आगे कर दिया था। श्रीकांत ने पहले पुरुष एकल में उलटफेर करते हुए तेनोंगसेक को 38 मिनट में 21-12, 21-20 से हराकर वारियर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
वारियर्स को उम्मीद थी कि सिंधु उन्हें 2-0 से आगे कर देगी लेकिन अनुभवी साइना ने इस युवा खिलाड़ी की एक नहीं चलने दी और देश की दो शीर्ष महिला एकल खिलाड़ियों की जंग में आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लीग चरण के दौरान 15 अगस्त को भी सिंधु को हराने वाली साइना ने स्मैश और ड्राप शाट के बेजोड़ मिश्रण की मदद से एक तकतरफा मुकाबले में सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-17 से जीत दर्ज की और हॉटशाटस को मुकाबले में 1-1 से बराबरी दिला दी।