फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   world cup hockey: indian team in semifinal for first time

हॉकी में भारतीय महिला टीम ने किया कारनामा, रचा इतिहास

Fri, 02 Aug 2013 01:40 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 02 Aug 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
world cup hockey: indian team in semifinal for first time

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मोनचेंग्लादबैक (जर्मनी) में खेले जा रहे जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में अपने से कहीं ऊंची रैंक की टीम स्पेन को 4-2 से मात देकर पहली बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में शुक्रवार को भारत का सामना नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।

इससे पहले भारत ने दोनों हॉफ में दो-दो गोल किए। हालांकि मैच का पहला गोल स्पेन की ओर से जाइन ने सातवें मिनट में किया, जिसके बाद मोनिका ने दसवें मिनट में गोलपोस्ट पर दस्तक देकर भारतीय टीम का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30वें मिनट में बेरटा बोनास्ट्रा ने गोल कर स्पेन को फिर आगे कर दिया। भारत की ओर से नवनीत कौर ने 34वें मिनट में इस बढ़त को बराबर किया। इसके बाद वंदना कटारिया ने 41वें और रानी ने 48वें मिनट में गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed