फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens Asia Cup Hockey: Indian team thrashes Singapore by 9-1 to enter semis, Gurjit kaur scores hat-trick

Women's Asia Cup Hockey: गुरजीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारत ने सिंगांपुर को 9-1 से रौंदा, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 24 Jan 2022 11:39 PM IST
सार

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोमवार को पूल ए के मैच में भारतीय टीम ने गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से पटखनी दी।

विज्ञापन
Womens Asia Cup Hockey: Indian team thrashes Singapore by 9-1 to enter semis, Gurjit kaur scores hat-trick
भारतीय महिला हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम ने महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सोमवार को पूल ए के मैच में भारतीय टीम ने गुरजीत कौर की हैट्रिक की मदद से सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में 9-1 से पटखनी दी। भारतीय टीम की पूल ए में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। टीम ने अपने शुरुआती मुकाबले में मलयेशिया को 9-0 से हराया था जबकि पिछले मैच में उसे जापान के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


पिछले मैच की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए भारत ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। गुरजीत (आठवें, 37वें, 48वें मिनट) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदले, जबकि मोनिका (छठें, 17वें मिनट) और ज्योति (43वें, 58वें मिनट) ने दो-दो मैदानी गोल दागे। वंदना कटारिया (आठवें मिनट) और मारियाना कुजूर (10वें मिनट) ने भी गोल किए।
विज्ञापन


भारत बुधवार को पहले सेमीफाइनल में पूल बी की शीर्ष टीम कोरिया से भिड़ेगा। पूल ए के एक अन्य मैच में मलयेशिया को 8-0 से हराने वाला जापान तालिका में शीर्ष पर रहा। अंतिम चार के एक अन्य मैच में उसका सामना चीन से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें ने स्पेन और नीदरलैंड की सह-मेजबानी में इस साल के एफआईएच विश्व कप के लिए स्वत: ही क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed