{"_id":"56da949f4f1c1b302d8b45ea","slug":"women-hockey-team-defeat-scotland","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं ने स्कॉटलैंड को हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिलाओं ने स्कॉटलैंड को हराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम रानी के दो गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्कॉटलैंड को 3-0 से पराजित कर दक्षिण अफ्रीका दौरे का समापन जीत से किया।
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं को पिछले मुकाबले में जर्मनी ने 3-2 से शिकस्त दी थी। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई हमले किए लेकिन किसी को गोल करने में सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इस दौरे पर पहले भी स्कॉटलैंड को हरा चुकी भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर पूनम के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। वंदना कटारिया ने इसके बाद बढ़त को 2-0 कर दिया।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर में भारत ने कई अच्छे मूव बनाए लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी। चौथे क्वार्टर में पूनम ने एक और गोल दागकर 3-0 से जीत सुनिश्चित कर दी।