फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   we are confident of getting in good position in world cup says rani rampal

रानी रामपाल बोलीं- विश्व कप में अच्छी पॉजिशन का विश्वास है, लक्ष्य शीर्ष चार में आना

Sat, 14 Jul 2018 05:17 AM IST
सत्येंद्र पाल सिंह, नई दिल्ली, अमर उजाला
सत्येंद्र पाल सिंह, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
we are confident of getting in good position in world cup says rani rampal
रानी रामपाल

देश की बेहतरीन स्ट्राइकर और कप्तान रानी रामपाल अनुभवी दीपिका ठाकुर मौजूदा टीम की उन दो खुशकिस्मत खिलाडिय़ों में से एक हैं जो दूसरी बार महिला हॉकी विश्व कप में भारत की नुमाइंदगी करेंगी। रानी रामपाल के साथ दीपिका ठाकुर भी 2010 में अर्जेंटीना में विश्व कप में दसवें स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम में बतौर फॉरवर्ड फॉरवर्ड खेलीं थी। दीपिका अब लंदन विश्व कप में दीप ग्रेस एक्का,सुनीता लाकड़ा और गुरजीत कौर के साथ दुनिया की दसवें नंबर की टीम भारत की रक्षापंक्ति की अहम कड़ी हैं।  

विज्ञापन


23 वर्षीय कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में भारतीय टीम 21 जुलाई से 5 अगस्त तक होने  महिला हॉकी विश्व कप में शिरकत करने  के लिए रविवार को लंदन रवाना होगी। रानी रामपाल ने इस विश्व कप में भारत की संभावनाओं की बाबत  'अमर उजाला' से कहा, 'हमारी टीम में इस समय सभी का पूरा फोकस केवल और केवल महिला हॉकी विश्व कप पर है। मुझे और दीपिका को छोड़ हमारी टीम में सभी का यह पहला विश्व कप होगा। विश्व कप चार बरस बाद आता है। अगर हम एक साथ विश्व कप और एशियाई खेलों की बाबत सोचेंगे तो एक पर भी ध्यान नहीं लगा पाएंगे।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमारी टीम आठ बरस के बाद इसमें शिरकत करेगी। हम दुनिया की श्रेष्ठ टीमों से मुकाबले के लिए तैयार है। हम इस महिला विश्व कप में अच्छी पॉजिशन पाने का विश्वास है और हमारा लक्ष्य है इसमें शीर्ष चार में आना है। इसे पाने के लिए हमें एकाग्र होकर आखिर मैच तक जीत के मानस से उतरना होगा। टीम की ताकत हमारा एका और अनुभव है। लंदन विश्व कप में हमारे अपने पूल बी में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम इंग्लैंड, सातवें नंबर की टीम अमेरिका और 16वें नंबर की टीम आयरलैंड है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बताती हैं, 'मैं भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी को दबाव के रूप में नहीं बल्कि अनुकरणीय खेल दिखाने और जिम्मेदारी के रूप में लेती हूं।ऐसा कर के ही आप  टीम को बेहतरीन खेल को प्रेरित कर सकते हैं। हम विश्व कप में दुनिया की श्रेष्ठ टीमों के खिलाफ बेहतर खेलेंगे तो इसके तुरंत बाद जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में भी ज्यादा विश्वास के साथ उतर पाएंगे। फिलहाल एफआईएच महिला रैंकिंग में भारतीय टीम दसवें स्थान पर है।' 

रानी ने आगे कहा, 'हमारी महिला हॉकी टीम की ज्यादातर लड़कियां पिछले कई बरस से साथ-साथ खेल रही हैं। गोलरक्षक सविता पूनिया का खासतौर पर शूटआउट में अनुभव हमारे लिए विश्व कप में बहुत काम आएगा। लंदन विश्व कप में हम अभियान का आगाज इंग्लैंड के खिलाफ मैच से करेंगे। मैदान पर उतरने के बाद किसी भी टीम की रैंकिंग कोई मायने नहीं रखती है बल्कि दिन विशेष जो टीम बेहतर खेलेगी,जीत उसे ही मिलेगी।' 

रामपाल ने यह भी कहा, 'हमारी टीम की फिटनेस काफी बेहतर हुई है। हम इंग्लैंड के खिलाफ पहले भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। हम अपनी रणनीति को मैदान पर अंजाम देने में सफल रहे और अपने स्ट्रक्चर के मुताबिक खेले तो हम इंग्लैंड के खिलाफ भी जरूर जीतेंगे। हमें हॉकी में शीर्ष पर पहुंचना है तो फिर जीत की आदत डालनी होगी।'

रानी रामपाल कहती हैं, 'गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों की गलतियों को हमने बेंगलुरू शिविर में दूर करने की पुरजोर कोशिश की है। सविता दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना खूब जानती हैं। दीपिका ठाकुर, सुनीता लाकड़ा और दीपग्रेस एक्का के रूप में हमारी रक्षापंक्ति में अनुभवी खिलडिय़ों की मौजूदगी टीम को बहुत भरोसा दिलाती है।' 


बकौल रानी, 'हमारी अग्रिम पंक्ति में मेरा, वंदना  कटारिया, नवनीत कौर का टीम की सबसे यंग फॉरवर्ड ललरेमसियामी के साथ तालमेल बहुत बढिय़ा है। नमिता टोपो, लिलिमा मिंज और नवजोत कौर के रूप में हमारे पास बहुत चतुर मध्यपंक्ति है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed