फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Tokyo Olympic bronze medalist Hockey player rupinder pal singh and Birendra Lakra announces retirement

एलान: टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले हॉकी के दो स्टार खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, रुपिंदर के बाद लाकड़ा ने भी चौंकाया

Thu, 30 Sep 2021 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 30 Sep 2021 04:42 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने चौंकाने वाला फैसला किया। रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने के एलान किया।

विज्ञापन
Tokyo Olympic bronze medalist Hockey player rupinder pal singh and  Birendra Lakra announces retirement
रुपिंदर पाल सिंह और बिरेंद्र लाकरा - फोटो : twitter@virenrasquinha

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने चौंकाने वाला फैसला किया। रुपिंदर और लाकड़ा दोनों ने गुरुवार को तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेने के एलान किया। सबसे पहले रुपिंदर ने ट्विटर पोस्ट के माध्यम से संन्यास का एलान किया और इसके घंटे भर बाद हॉकी इंडिया ने बीरेंद्र लाकड़ा के संन्यास की जानकारी दी।  

विज्ञापन


30 वर्षीय रुपिंदर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सबसे अच्छे दिन थे। टोक्यो में अपने साथियों के साथ पोडियम पर खड़ा होना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था और मैं उसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।'  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'मेरा मानना है कि यह समय युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने का है, जिससे वह भी उस चीज का अनुभव कर पाएं जो मैंने पिछले 13 वर्षों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महसूस किया है।'




बता दें कि रुपिंदर का नाम भारत के सफल ड्रैग फ्लिकरों में शुमार है, उन्होंने 2008 में डेब्यू करने के बाद अपने करियर में भारत की तरफ से 223 मैचों में शिरकत किया और इस दौरान 119 गोल किए हैं। 

भारतीय डिफेंडर लाकड़ा ने भी लिया संन्यास

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के उप कप्तान रहे बीरेंद्र लाकड़ा ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। ओडिशा के लाकड़ा ने 2009 यूथ ओलंपिक फेस्टिवल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वह 2009 जूनियर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी खेले। उन्होंने 2010 में दक्षिण एशियाई खेलों से सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहे।

दो बार के ओलंपियन बीरेंद्र 2014 और 2018 एफआईएच वर्ल्ड कप समेत कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंटों का हिस्सा रहे। हालांकि वह चोट की वजह से रियो ओलंपिक में भाग लेने से चूक गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और टीम में जगह बनाई।  ॉभारतीय डिफेंडर ने अपने करियर में 10 गोल किए लेकिन टीम की रक्षापंक्ति को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed