फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sports Ministry objects to high salary for new hockey coach Graham Reid, appointment delayed

आखिर क्यों अब तक ग्राहम रीड को नहीं चुने गए भारतीय हॉकी टीम के कोच?

Sun, 07 Apr 2019 10:43 PM IST
अंशुल तलमले सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 07 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sports Ministry objects to high salary for new hockey coach Graham Reid, appointment delayed
ग्राहम रीड

ग्राहम रीड को हॉकी इंडिया भारत की पुरुष हॉकी टीम का चीफ कोच बनाना भले ही तय कर चुका है, लेकिन खेल मंत्रालय से फिलहाल उनके नाम को मुहर लगती नहीं दिख रही है। जब इस बारे में हॉकी इंडिया की सीईओ से पूछा गया तो उन्होंने ‘अमर उजाला’ से कहा, ‘रीड की फाइल अभी भी खेल मंत्रालय के पास है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही रीड की नियुक्ति की बाबत अंतिम फैसला होगा।’

विज्ञापन


खेल मंत्रालय से जुड़े सूत्र बताते हैं मंत्रालय को रीड की करीब 15 हजार डॉलर महीना तनख्वाह से दिक्कत नहीं है। जो भारतीय रुपये में सालाना करीब 90 लाख रुपये होगी। दिक्कत रीड के साल में पांच छह बार ऑस्ट्रेलिया आने-जाने की शर्त को लेकर है।
विज्ञापन


भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने और आने की एयर इंडिया की बिजनेस क्लास की टिकट ही करीब दो लाख रुपये की है। रीड यदि साल में छह बार ऑस्ट्रेलिया आते-जाते हैं गए तो इसके लिए मंत्रालय को सालाना 12 लाख रुपये और खर्च करने होंगे। ऐसे में खेल मंत्रालय को रीड को सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या मंत्रालय इसके लिए तैयार होगा जो कि खासा महंगा सौदा है। बड़ा सवाल यह है कि रीड क्या हर दूसरे महीने ऑस्ट्रेलिया जाने आने की शर्त छोड़ने को तैयार होंगे इसको लेकर असमंजस बरकरार है। इस बारे में रीड ने यदि रिक चाल्सवर्थ और टैरी वॉल्श की सलाह ली तो वह इस पद को संभालने से इनकार भी कर सकते हैं।


यदि रीड किसी भी कारणवश अंतिम समय में भारत के चीफ कोच का पद संभालने से इनकार करते हैं तो यह भारतीय सीनियर हॉकी टीम के लिए मुश्किल का सबब बन जाएगा। हॉकी इंडिया इसी का हवाला देकर रीड की जल्द से जल्द नियुक्ति के लिए खेल मंत्रालय पर दबाव बनाने की रणनीति अपना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed