फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Spain beat South Korea in final match of Junior Hockey World Cup

जूनियर हॉकी विश्व कप : स्पेन ने अपने अंतिम मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 9-0 से दी करारी शिकस्त

Mon, 29 Nov 2021 05:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Nov 2021 05:10 AM IST
सार

स्पेन की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है। अंतिम-आठ में अब स्पेन का सामना जर्मनी से होगा।

विज्ञापन
Spain beat South Korea in final match of Junior Hockey World Cup
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन और अर्जेंटीना ने भी जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया। स्पेन ने पूल सी के अपने अंतिम लीग मैच में दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से रौंदा।

विज्ञापन


चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले एक दिसंबर को खेले जाएंगे। इस पूल से पहले ही क्वालिफाई कर चुके नीदरलैंड ने अपने आखिरी मैच में अमेरिका को 14-0 से रौंदकर जीत की हैट्रिक पूरी की। यह मौजूदा टूर्नामेंट की संयुक्त दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना ने मिस्र को इसी अंतर से हराया था। रिकॉर्ड स्पेन के नाम है जिसने इसी दिन अमेरिका को 17-0 से धोया था। अमेरिका ने टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल किया जबकि 36 उनके खिलाफ हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


01 दिसंबर को खेले  जाएंगे सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले

क्वार्टर फाइनल लाइन-अप

  • स्पेन बनाम जर्मनी
  • नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना
  • फ्रांस बनाम मलयेशिया
  • भारत बनाम बेल्जियम

अर्जेंटीना ने किया पाक को बाहर
अर्जेंटीना ने पूल डी के अपने अंतिम मैच में पाकिस्तान को 4-3 से बाहर का रास्ता दिखाकर अंतिम-आठ में प्रवेश किया। आगे बढ़ने के लिए दोनों टीमों को यह करो या मरो का मुकाबला जीतना था जिसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारी। इस ग्रुप से छह बार का रिकॉर्ड चैंपियन जर्मनी पहले ही दो जीत से आगे बढ़ चुका है।


जर्मनी ने मिस्र को 9-0 से हराया
छह बार के चैंपियन जर्मनी ने आखिरी मुकाबले में मिस्र को 9-0 से हराया। जर्मनी की यह लगातार तीसरी जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed