{"_id":"d651ef04-243b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"spain-alegre-brothers-to-figure-in-hil-players-auction","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया लीग में खेलेंगे स्पेन के एलेग्रे बंधु","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया लीग में खेलेंगे स्पेन के एलेग्रे बंधु
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के अनुभवी एलेग्रे बंधुओं रेमोन और डेविड सहित कई खिलाड़ियों ने पांच जनवरी से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग में खेलने के लिए अनुबंध किया है और वे अगले महीने होने वाली नीलामी में शामिल होंगे। 31 वर्षीय रेमोन एलेग्रे ने 237 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में स्पेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने दो विश्व कप और सात चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग के साथ जुडे़ स्पेन के खिलाड़ियों में पांच को 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। रेमोन से चार साल छोटे उनके भाई डेविड एलेगे, मिडफील्डर हैं और उनके नाम 201 मैचों में 55 गोल हैं। अपने बडे़ भाई की तरह डेविड ने भी तीन ओलंपिक, दो विश्व कप और सात चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट खेले हैं।
विज्ञापन
34 वर्षीय फारवर्ड पोल अमट को पांच ओलंपिक खेलने का अनुभव है। 31 वर्षीय मिडफील्डर एलेक्स फेब्रेगास ने 226 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। डिफेंडर सेर्गी एनरिक को 151 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव हासिल है। स्ट्राइकर रोजर बोरेल ने 22, गोलकीपर जेवियर ट्रेंच ने 20 और ओरिओल फेब्रेगास ने स्पेन की तरफ से आठ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।a
विज्ञापन