हॉकी के सुनहरे दिन जल्द लौटेंगे: संदीप
भारतीय हॉकी टीम भले ही ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन उसके बाद हुई एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन और अब एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतकर टीम ने साबित कर दिया है कि यह टीम आने वाले दिनों में बेहतरीन प्रदर्शन देने को तैयार है। हॉकी इंडिया लीग से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।’