{"_id":"5dd950d88ebc3e548730e0e6","slug":"sjoerd-marijne-says-fitness-will-be-key-to-india-s-consistency-in-run-up-to-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन बोले, ओलिंपिक से पहले अच्छे प्रदर्शन के लिए फिटनेस जरूरी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन बोले, ओलिंपिक से पहले अच्छे प्रदर्शन के लिए फिटनेस जरूरी
Sat, 23 Nov 2019 09:01 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलिंपिक से पहले लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए फिटनेस भारतीय टीम की सफलता की कुंजी होगी। टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी भारतीय हॉकी टीम अगले साल जनवरी में न्यू जीलैंड का दौरा करेगी।
विज्ञापन
मारिन ने कहा कि हमने अगले सात महीने के लिए रणनीति बनाई है। हमें प्रदर्शन में सुधार करना होगा और उस स्तर तक पहुंचना होगा, जो हम ओलिंपिक में चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें ओलिंपिक से पहले कुछ बहुत अच्छी टीमों से खेलना है। हम लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने साइ बेंगलुरु में बेस रखने का फैसला किया है क्योंकि यह हमारे लिए बिल्कुल घर जैसा हो गया है। अभ्यास का माहौल और यहां उपलब्ध सहयोगी व्यवस्था काफी मायने रखती है। इस सप्ताह हुई समीक्षा बैठक के बारे में मारिन ने कहा, 'समीक्षा बैठक में सिर्फ पीठ नहीं थपथपाई गई। बात इस पर हुई कि हमने कैसे दूसरा मैच गंवा दिया था। मैने अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
भारत को एफआईएच क्वॉलिफायर के दूसरे चरण के दूसरे मैच में अमेरिका ने 4-1 से हराया लेकिन भारत ने औसत के आधार पर 6-5 से जीत दर्ज करके ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया। मारिन ने कहा, 'इससे टीम का जुझारूपन जाहिर हुआ। मुझे इस टीम के बारे में यही सबसे ज्यादा पसंद है। यह हार नहीं बानती और इसमें जीत की ललक है।'