फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Sardar Sandeep saw first live one day cricket match

सरदार, संदीप ने पहली बार देखा लाइव वनडे

Mon, 07 Jan 2013 12:28 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sardar Sandeep saw first live one day cricket match

भारत और पाकिस्तान के बीच फिरोजशाह पर मुकाबला तो क्रिकेट का था लेकिन कमेंटरी और प्रेस बॉक्स में हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह, संदीप सिंह और वी रघुनाथ की मौजूदगी कुछ अलग तरह का अहसास थी। तभी इन तीनों ने खुलासा किया कि वे हॉकी इंडिया लीग के प्रमोशन के लिए आए हैं। लेकिन इसी बहाने उन्हें मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम को खेलते हुए देखने का भी मौका मिल गया है।

विज्ञापन


जी हां यह सच्चाई है कि संदीप और सरदार ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी मुकाबला मैदान पर नहीं देखा है। इन तीनों ने ही कुछ देर तक मुकाबले का लुत्फ उठाया और भारतीय टीम को जीतने की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


संदीप और सरदार ने कहा कि वह युवराज सिंह का खेल देखने आए हैं। उन्होंने आज तक चंडीगढ़ के युवी को मैदान पर खेलते नहीं देखा है। तभी संदीप बोलते हैं सच्चाई तो यह है कि उन्होंने आज तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं देखा है। यह मुकाबला सीधे देखकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सरदार ने कहा कि पुणे में एक बार पूरी टीम आईपीएल मैच देखने गई थी। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मैच पहली बार देख रहे हैं। हालांकि वह कहते हैं कि टीवी पर भारतीय टीम का मैच वह अक्सर देखते रहते हैं। लेकिन कैंप में होने या दौरे पर होने की वजह से उन्हें क्रिकेट मैच सीधे देखने का मौका नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed