फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rani Rampal to lead Indian womens hockey team in Asian Games 2018

रानी ही संभालेंगी एशियाई खेलों में हॉकी टीम की कमान  

Sat, 07 Jul 2018 05:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Rani Rampal to lead Indian womens hockey team in Asian Games 2018
रानी रामपाल

स्ट्राइकर रानी रामपाल ही इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले एशियाई खेलों में 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुआई करेंगी। रानी के नेतृत्व में भारत ने पिछले साल एशिया कप का खिताब जीता था। उपकप्तान की जिम्मेदारी अनुभवी गोलकीपर सविता को सौंपी गई है। राजरानी इतिमर्पू को रिजर्व गोलकीपर के रूप में टीम में रखा गया है। भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीतकर सीधे 2020 टोक्यो ओलंपिक का टिकट कटाना चाहेगी। भारतीय टीम को दुनिया की आठवें नंबर की टीम चीन और नौवें नंबर की कोरिया से कड़ी टक्कर मिलेगी।

विज्ञापन


अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का सही मिश्रण : मराइन
मुख्य कोच शोएर्ड मराइन टीम ने कहा कि टीम में अनुभवी एवं युवा खिलाड़ियों का सही मिश्रण है। मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि सबके पास बड़े मैचों में खेलने का अनुभव है। 21 जुलाई से लंदन में शुरू हो रहे विश्व कप में टीम के प्रदर्शन का एशियाई खेलों पर असर पड़ेगा। लंदन में खेलना एशियाई खेलों से पहले टीम के आत्मविश्वास के लिए अच्छा होगा। मैं कह सकता हूं कि खिलाड़ी अच्छे हैं और वे किसी भी टीम के खिलाफ जीतने में सक्षम हैं। लेकिन जब आप खुद इसका अनुभव करते हैं तो आत्मविश्वास का स्तर बढ़ाना अच्छा होता है।
विज्ञापन


टीमें इस प्रकार हैंः
गोलकीपर : सविता, रजनी इतिमर्पू।
डिफेंडर : दीप इक्का, सुनीता लाकड़ा, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर।
मिडफील्डर : नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, उदिता, निक्की प्रधान, नेहा गोयल।
फॉरवर्ड : रानी रामपाल (कप्तान), वंदना कटारिया, लालरेस्यिामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed