फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Rani Rampal to lead Indian women’s hockey team in NZ tour

महिला हॉकी टीम का न्यूजीलैंड दौरा, रानी रामपाल को कमान

Wed, 15 Jan 2020 09:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 15 Jan 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Rani Rampal to lead Indian women’s hockey team in NZ tour
रानी रामपाल - फोटो : पीटीआई

अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल भारत की न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी। गोलरक्षक सविता पूनिया टीम की उपकप्तान होंगी। रानी रामपाल के नेतृत्व में ही भारत की महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को भुवनेश्वर में हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है।

विज्ञापन


भारत की महिला टीम 25 जनवरी से पांच फरवरी तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी। टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के मद्देनजर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह न्यूजीलैंड दौरा खासा अहम है। भारतीय महिला टीम इस न्यूजीलैंड दौरे पर उससे तीन मैच (27 जनवरी, 29 जनवरी, 5 फरवरी), एक मैच उसकी डेवलेपमेंट टीम (25 जनवरी, पहला मैच) से और एक मैच ब्रिटेन (5 फरवरी) के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन

 
भारत की महिला हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में नौंवे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम छठे और ब्रिटेन की टीम पांचवें नंबर पर है। भारत की महिला हॉकी टीम के अपने से उंची रैंकिंग की टीम से खेलने से ओलंपिक से अपने खेल को दुरुस्त करने का मौका मिलेगा। भारत की न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम में भुवनेश्वर में बीते बरस नवंबर में टोक्यो के लिए क्वॉलिफाई करने वाली 18 सदस्यीय टीम की निकी प्रधान को छोड़ कर बाकी सभी 17 को जगह मिली है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए निशा, उदिता और सोनिका ने भारत की 20 सदस्यीय महिला टीम में जगह पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की महिला हॉकी टीम इस प्रकार है

गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान) व रजनी इतिमारपू।
 रक्षापंक्ति : दीप ग्रेस एक्का,गुरजीत कौर, रीना खोखर, सलीमा टेटे, सुशीला चानू।
 मध्यपंक्ति : निशा, नमिता टोपो, उकदिता, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा, सोनिका।
 अग्रिम पंक्ति :रानी रामपाल (कप्तान), शर्मिला देवी, नवनीत कौर, ललरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed