{"_id":"960a31be-5423-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ranchi-likely-to-host-semi-finals-final-of-hil","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची में होगा हॉकी इंडिया लीग का फाइनल?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
रांची में होगा हॉकी इंडिया लीग का फाइनल?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 01 Jan 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रस्तावित पहले हॉकी इंडिया लीग के सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे-चौथे स्थान के मैच रांची में आयोजित हो सकते हैं। हॉकी इंडिया की सूत्रों के मुताबिक रांची के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम को पांच फ्रेंचाइजियों वाली इस टूर्नामेंट के इन अहम मुकाबलों की मेजबानी लगभग मिल गई है।
विज्ञापन
एक सूत्र ने कहा, ‘रांची को सेमीफाइनल, फाइनल और तीसरे-चौथे स्थान के मैच के लिए चुना गया है। इन मैचों की सफल मेजबानी के लिए तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द हो जाएंगी।’
विज्ञापन