{"_id":"5b4f6b9c4f1c1b40748b5851","slug":"pr-sreejesh-says-indian-hockey-team-can-make-it-to-top-three-in-hockey-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारी टीम में विश्व हॉकी में टॉप-3 में पहुंचने के लक्ष्य को पाने की क्षमता : श्रीजेश ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हमारी टीम में विश्व हॉकी में टॉप-3 में पहुंचने के लक्ष्य को पाने की क्षमता : श्रीजेश
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान और गोलरक्षक पीआर श्रीजेश की अगुवाई में ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में रजत पदक जीतने के बाद भारत की पुरुष हॉकी टीम एफआईएच रैंकिंग में छठे स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गई। भारत ने जर्मनी को पीछे छोड़ कर यह स्थान पाया।
विज्ञापन
भारत के कप्तान श्रीजेश ने कहा, 'एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान उपर चढ़ कर पांचवें स्थान पर पहुंचने से हमारी टीम बेहद खुश है। मेरा यह मानना है कि हमारी टीम में विश्व हॉकी में टॉप-3 में पहुंचने के अपने लक्ष्य को पाने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए टीम को और मेहनत की जरूरत है। जब आप रैंकिंग में उपर चढ़ते हैं तो बाकी टीमें टीमों के निशाने पर रहते हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'विश्व रैंकिंग में ऊपर चढ़ने से हमें अगले महीने जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों और इस साल के आखिर में ओडिशा में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास मिलेगा। ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप में हम अपने ही दर्शकों के सामने पदक जीतना चाहते हैं। एफआईएच रैंकिंग में उपर चढने से हमारी टीम पर निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन की जिम्मेदारी भी आ जाती है।'
विज्ञापन
भारत के चीफ हॉकी कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का सिला मिला है। मेरी अपनी टीम के खिलाड़ियों को बस यही सलाह है कि उन्हें एफआईएच रैंकिंग में लगातार और उपर चढने की बाबत सोचना चाहिए। यदि हम भुवनेश्वर में ओडिशा हॉकी विश्व कप में पदक जीतते हैं तो मेरा मानना है कि हमारी टीम में बेहतर प्रदर्शन करने और विश्व हॉकी में वाकई टॉप 3 में पहुंचने की क्षमता है। हमें और मेहनत करनी होगी और एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान उपर चढने को आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए।'