फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   pakistani hockey players hopes to be successful series against india

खूब कामयाब होगी हॉकी सीरीज: पाक खिलाड़ी

Mon, 07 Jan 2013 08:06 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 07 Jan 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
pakistani hockey players hopes to be successful series against india

पाकिस्तानी हाकी खिलाड़ियों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल मार्च-अप्रैल में होने वाली द्विपक्षीय हॉकी सीरीज हाल ही में संपन्न क्रिकेट सीरीज से अधिक कामयाब होगी। अनुभवी फारवर्ड मोहम्मद रिजवान सीनियर ने कहा, ‘मुझे इसमें कोई शक नहीं कि हॉकी सीरीज अधिक कामयाब होगी। लोग हमसे अभी से पूछने लगे हैं कि टिकट कब मिलेगी या मैच कहां होने हैं। यही नहीं लोग सीरीज देखने के लिए भारत का वीजा लेने को भी बेकरार हैं।’

विज्ञापन


पाकिस्तानी मिडफील्डर मोहम्मद तौसीक ने कहा कि भारत में हॉकी खेलने का अनुभव सबसे अलग है क्योंकि यहां दर्शक भारी तादाद में स्टेडियम आते हैं। हॉकी इंडिया लीग में मुंबई मैजिशियंस के लिए खेल रहे तौसीक ने कहा, ‘हमने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में देखा था जब भारत पाकिस्तान मैच के लिये दिल्ली में नेशनल स्टेडियम खचाखच भरा था। दोनों देश आपस में सीरीज खेलेंगे तो यह आलम हर मैच में होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed