{"_id":"b9348d5c-8e47-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-draw-2-2-against-korea-in-azlan-shah-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजलान शाह में पाक ने कोरिया से ड्रा खेला ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अजलान शाह में पाक ने कोरिया से ड्रा खेला
इपोह/एजेंसी
Updated Sat, 16 Mar 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में शनिवार को कोरिया से 2-2 से ड्रा खेला। कोरिया और पाकिस्तान दोनों के टूर्नामेंट में पांच-पांच अंक रहे। दोनों टीमें पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।
विज्ञापन
पाकिस्तान को शुरुआत में दो पेनाल्टी कार्नर मिले लेकिन कप्तान मोहम्मद इमरान गोल करने में नाकाम रहे। सलमान हुसैन ने 17वें मिनट में पाकिस्तान को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
कोरिया ने हालांकि चार मिनट बाद ही पेनाल्टी कार्नर पर ह्यून ये सुंग के गोल के दम पर बराबरी कर ली। पाकिस्तान के लिए दूसरा गोल 47वें मिनट में हसीम खान ने किया जबकि 53वें मिनट में आत्मघाती गोल ने कोरिया को फिर से बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
यून सुंग हून ने रिवर्स हिट के जरिए गेंद को डी के भीतर भेजा, जहां पाकिस्तानी डिफेंडर मोहम्मद इरफान ने गलती से स्टिक लगा दी और गेंद गोल के भीतर चली गई।