{"_id":"63c85b8c-2a92-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"our-wc-preparation-will-begin-with-johor-cup-says-hockey-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहार कप से हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारी ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जोहार कप से हॉकी वर्ल्ड कप की तैयारी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे सुल्तान जोहार कप टूर्नामेंट के जरिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों का आगाज करेगी। कोच बलजीत सिंह सैनी ने कहा कि जोहार कप में खिताबी जीत से ज्यादा अहम अपनी कमजोरियों का पता लगाकर तैयारियों की सही दिशा तलाशनी है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत की 18 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार देर रात मलयेशिया के लिए रवाना हुई, जहां 11 से 18 नवंबर तक दूसरा जोहार कप टूर्नामेंट खेला जाना है। पहले टूर्नामेंट में भारत चौथे स्थान पर रहा था। कोच बलजीत सिंह सैनी ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले साल भारत में होने वाले जूनियर विश्व कप है। उसकी तैयारी के लिए खुद के आंकने का यह सर्वश्रेष्ठ मंच है क्योंकि जोहार कप में आस्ट्रेलिया, जर्मनी, पाकिस्तान जैसी टीमें भाग ले रही है। यह काफी कठिन टूर्नामेंट होगा।’
विज्ञापन