{"_id":"614163fc73d1750d2a522370","slug":"olympic-medal-is-just-a-beginning-we-want-to-be-a-number-1-team-says-indian-mens-hockey-forward-shamsher","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुंकार: भारतीय खिलाड़ी शमशेर की दो टूक, ओलंपिक पदक शुरुआत है, हॉकी में नंबर एक टीम बनना है लक्ष्य","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हुंकार: भारतीय खिलाड़ी शमशेर की दो टूक, ओलंपिक पदक शुरुआत है, हॉकी में नंबर एक टीम बनना है लक्ष्य
Wed, 15 Sep 2021 08:39 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:39 AM IST
सार
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड शमशेर ने कहा कि अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय ह़़ॉकी टीम
- फोटो : twitter@TheHockeyIndia
विस्तार
फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि ओलंपिक कांस्य पदक भारतीय हॉकी टीम के लिए शुरुआत मात्र है और उसे दुनिया की नंबर एक टीम बनना है। गौरतलब है कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता जो 41 साल बाद ओलंपिक में उसका पहला पदक था।
विज्ञापन
शमशेर ने कहा, ‘अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं लेकिन हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हम भविष्य में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में। हमें यकीन है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे।’
विज्ञापन
शमशेर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक हमेशा उनके लिए खास रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि कॅरिअर के इतने शुरुआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम का हिस्सा बना। मुझे यह भी पता है कि हमारे लिए एक टीम के तौर पर यह शुरुआत है। हमें यकीन है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे।’
यह पूछने पर कि टोक्यो में इतिहास रचने में भारतीय टीम की किस बात ने मदद की, शमशेर ने कहा, ‘मैदान पर हार नहीं मानने का जज्बा।’