फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   navneet kaur says i am assure of securing place in semi final

मुझे भारतीय टीम के विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद : नवनीत कौर

Thu, 19 Jul 2018 03:25 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 03:25 AM IST
विज्ञापन
navneet kaur says i am assure of securing place in semi final
भारतीय टीम
दिल्ली और चंडीगढ़ के लगभग अधबीच हरियाणा के शाहबाद मरकंडा में घर के सामने एसजीएनपी स्कूल के मैदान पर जुनूनी उस्ताद बलदेव सिंह को हॉकी की बारीकियां सिखाते देखते नवनीत कौर भी 10 बरस से कम उम्र में हॉकी खेलने मैदान पर जा पहुंची थी। 
विज्ञापन


टीवी रिपेयर करने वाले सरदार बूटा सिंह की बेटी 22 वर्षीया नवनीत कौर और कप्तान रानी रामपाल के रूप में शाहबाद मरकंडा की  त्रिमूर्ति लंदन में शनिवार से शुरू होने वाले महिला हॉकी विश्व कप में वंदना कटारिया के साथ भारत के आक्रमण की अहम कड़ी होंगी। 
विज्ञापन


नवनीत कौर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप और एशिया कप के साथ पिछले साल सीनियर एशिया कप, इस साल राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जैसे अहम टूर्नामेंट में भारत की नुमाइंदगी कर चुकी हैं। नवनीत कौर ने हॉकी महिला विश्व कप के लिए लंदन रवाना होने से पहले 'अमर उजाला' से कहा, 'मुझे भारतीय टीम के विश्व कप में सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लंदन में विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो निश्चित रूप से जकार्ता में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने  के सपने को साकार करने का विश्वास मिलेगा। बेशक हमारे लिए मेजबान एफआईएच रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच खासा अहम है, लेकिन हम उसे राष्ट्रमंडल खेलों में हरा चुके है और उससे हार भी चुके हैं। हमारे लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज अहम है।' 

इसके बाद हमारी बेंगलुरू में जिस बढिय़ा ढंग से ट्रेनिंग हुई है और हमने अपनी फिटनेस पर जिस शिद्दत से मेहनत की है और टीम में जिस तरह एका है उससे टीम की हर खिलाड़ी को बेहतर करने का पूरा भरोसा है। हमें अमेरिका और आयरलैंड के खिलाफ चौकस रहने की जरूरत जरूर है क्योंकि यह विश्व कप है और इसमें जरा सी भी ढील की गुंजाइश नहीं है। हमारी टीम की ताकत की हमारा एका और एक दूसरे पर भरोसा है। 

वह बताती हैं, 'मैंने हॉकी का ककहरा सरदार बलदेव सर से सीखा और वह बहुत ही सख्त कोच हैं। इसी से हमें हरेन्द्र सर और सोएर्ड मराइन सरीखे खख्त भारतीय के चीफ महिला हॉकी कोच के खिलाफ कोई दिक्कत नहीं हुई। मुझे और खासतौर पर शाहबाद से बलदेव सर की शागिर्दी में बचपन में ही इस सच को समझ लिया था कि हॉकी सीखनी है तो हॉकी उस्तादों की कड़ाई को स्वीकारना सीखना होगा।' 

'हरेन्द्र और मराइन सर का फोकस लगातार हमारी गलतियों को सुधारने पर रहा है। मेरे लिए अब तक जापान में सीनियर महिला एशिया कप सबसे यादगार रहा क्योंकि इसमें मैंने पांच गोल कर भारत को खिताब जिताने में अहम योगदान किया।'

 
नवनीत बनाती हैं, 'मैं आज हॉकी में जिस भी मुकाम पर पहुंच पाई उसमें मेरे पिता सरदार बूटा सिंह और मां के साथ मेरे बचपन के उस्ताद सरदार बलदेव की डांट का अहम योगदान है। शुरू में पैदल से एसजीएनपी स्कूल हॉकी खेलने पहुंच जाती थी। स्कूल बदला तो फिर साइकिल से हॉकी खेलने जाने लगी लेकिन प्रैक्टिस को बेहद गंभीरता से लिया है। प्रैक्टिस की इसी गंभीरता से मैं यहां तक पहुंच पाई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed