फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Men’s Hockey World Cup 2023 Score MAL vs NZ NED vs Chile Spain vs England Match at Bhubaneswar

Hockey World Cup: नीदरलैंड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, चिली को 14-0 से हराया, मलयेशिया और इंग्लैंड की भी जीत

Thu, 19 Jan 2023 11:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 Jan 2023 11:43 PM IST
सार

नीदरलैंड ने चिली को 14-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उसने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कंगारू टीम ने 2010 में नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12-0 से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
Men’s Hockey World Cup 2023 Score MAL vs NZ NED vs Chile Spain vs England Match at Bhubaneswar
नीदरलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी विश्व कप में गुरुवार (19 जनवरी) को नीदरलैंड, इंग्लैंड और मलयेशिया ने अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की। नीदरलैंड ने पूल सी में चिली को 14-0 से रौंद दिया। मलयेशिया ने इसी ग्रुप में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। वहीं, इंग्लैंड ने पूल डी में स्पेन को 4-0 से परास्त किया। पूल सी में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद नीदरलैंड की टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। वहीं, मलयेशिया और न्यूजीलैंड को क्रॉसओवर में खेलना होगा।
विज्ञापन

नीदरलैंड ने चिली को 14-0 से हराकर विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। उसने ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कंगारू टीम ने 2010 में नई दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12-0 से जीत हासिल की थी। न्यूजीलैंड पर जीत के साथ मलयेशिया की टीम ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही। वहीं, कीवी टीम तीसरे पायदान पर रही। पहली बार विश्व कप में हिस्सा लेने वाली चिली की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीदरलैंड को मैच में 18 पेनाल्टी कॉर्नर मिले जिसे छह को उसने गोल में बदल दिया। चिली को दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे।मैच के हीरे जिप जानसेन रहे जिन्होंने नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा चार गोल किए। उन्होंने ये सभी गोल (छठा, 29, 34, 44वें मिनट) पेनाल्टी कॉर्नर पर किए। उनके अलावा ब्रिंकमैन थिएरी (25, 33, 58वां मिनट) ने तीन और बाइजेन कोइन (40, 45वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि डि विल्डर डेरिक (22वां मिनट), वैन डैम थिस (23वां मिनट), प्रिटर्स टेरेंस (37वां मिनट), ब्लोक जस्टिन (42वां मिनट), बेनिस टुईन (48वां मिनट) ने एक-एक गोल किया।

पूल सी में नीदरलैंड तीन जीत और नौ अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि मलेशिया दो जीत, एक हार और छह अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (तीन अंक) और चौथे पर चिली (कोई अंक नहीं) है।
विज्ञापन

विश्वकप का 2500वां गोल
अन्य मैच में विश्व की 11वें नंबर की टीम मलेशिया ने नौवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर उसे चौंका दिया। मलेशिया के स्टार खिलाड़ी फैजल सारी ने दो गोल (आठवें और 56वें मिनट) किए, जबकि राजी रहीम ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड के लिए हेडन फिलिप्टस (51वें मिनट) और सैम लैन (52वें मिनट) एक-एक गोल दागे, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे। लैन का गोल विश्वकप का 2500वां गोल था। वहीं, इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed