फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Malaysia open 2019: india vs Malaysia third match ends with draw by 4-4

भारत-मलयेशिया के बीच मैच ड्रॉ, 4-4 की बराबरी खत्म हुआ मुकाबला

Mon, 08 Apr 2019 07:28 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 08 Apr 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
Malaysia open 2019: india vs Malaysia third match ends with draw by 4-4
भारत बनाम मलयेशिया - फोटो : file photo

नवनीत कौर के दो गोल की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में मलयेशिया को 4-4 से बराबरी पर रोका। 

विज्ञापन


भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए 2-0 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद डिफेंस ने काफी गलतियां कीं जिससे मलयेशिया ने लगातार चार गोल करते हुए 4-2 की बढ़त बना ली। भारतीय टीम हालांकि वापसी करते हुए मैच ड्रा कराने में सफल रही। 
विज्ञापन


नवजोत कौर ने 13वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई जिसके बाद 22वें मिनट में नवनीत ने स्कोर 2-0 कर दिया। गुरदीप किरणदीप ने 26वें मिनट में मलेशिया की ओर से पहला गोल दागा। यह सीरीज में मलयेशिया का पहला गोल था। टीम को पहले दो मैचों में भारत के खिलाफ 0-3 और 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला गोल करने के बाद मलेशिया ने जोरदार हमले लिए जिससे भारतीय डिफेंस ने गलतियां कीं। मलयेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे नुरानी राशिद ने गोल में बदला। नुरामिरा जुलकिफ्ली और नुरानी राशिद ने क्रमश: 35वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो और गोल दागकर मलयेशिया को 4-2 से आगे कर दिया। 


भारत ने हालांकि अंतिम क्वॉर्टर में वापसी करते हुए 45वें मिनट में नवनीत और 54वें मिनट में लालरेमसियामी के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed