फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   major dhyan chand still not getting the bharat ratna

'दद्दा' को गुजरे बीता एक और साल पर थम नहीं रही भारत रत्न दिए जाने की आवाज

Tue, 03 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार झा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 03 Dec 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
major dhyan chand still not getting the bharat ratna
मेजर ध्यानचंद

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दुनिया से विदा हुए एक और साल बीत गया। मंगलवार को दद्दा का देहांत हुए 40 साल जरूर हो गए, लेकिन एक आवाज है जो थमने का नाम ही नहीं ले रही। ध्यानचंद को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजे जाने की आवाज। यह बात अलग है यूपीए सरकार के बाद एनडीए सरकार भी इस आवाज पर गौर नहीं कर रही है। ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने का अभियान सोशल मीडिया पर जहां परवान चढ़ रहा है, वहीं यह मांग एक बार फिर संसद में रखने का बीड़ा उठा लिया गया है। फेसबुक दद्दा को यह सम्मान दिलाए जाने के अभियान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अपने वीडियो अपलोड कर रहे हैं। वहीं अमरावती से सांसद नवनीत कौर राणा ने दद्दा को भारत रत्न दिए जाने की मांग संसद में रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


कब खत्म होगा अभियानों का सिलसिला
ध्यानचंद के पुत्र और जाने-माने हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को खुशी है कि उनके पिता के लिए लोग बढ़-चढ़कर अभियान चला रहे हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि पिता को उनका हक दिलाने के लिए अभियान चल रहा है। दद्दा को सच्ची श्रद्धांजलि तब मिलेगी जब इन अभियानों का सिलसिला खत्म होगा और उन्हें उनका हक मिलेगा।
विज्ञापन

नवनीत कौर राणा ने अमर उजाला से खुलासा किया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में दद्दा की इतनी तारीफ कर चुके हैं तो भारत रत्न दिए जाने के पीछे और कोई कारण नहीं रह जाता है। वह चाहती हैं कि उन्हें यह सम्मान मिले और इसके लिए वह लोकसभा में आवाज उठाने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब दद्दा केलिए संसद में आवाज उठेगी। हॉकी कप्तान और सांसद दिलीप टिर्की राज्य सभा में और चंद्रपाल यादव लोकसभा में इस मुद्दे को उठा चुके हैं। राज्य सभा तो दद्दा को भारत रत्न दिए जाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेज चुकी है।


भुवनेश्वर के प्रतीक ने छेड़ा डिजिटल अभियान
बात 2016 की है, दिलीप टिर्की ने दद्दा को भारत रत्न दिए जाने के लिए जंतर मंतर तक मार्च निकाला था। इस मार्च में भुवनेश्वर के प्रतीक कुमार मिश्रा भी शामिल हुए। प्रतीक को लगा कि मार्च को निकले तीन साल बीत गए लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने इसके बाद फेसबुक पर डिजिटल अभियान छेडने का फैसला लिया। उनके इस अभियान में 10 हजार लोग जुड़ चुके हैं। इनमें सौरव गांगुली, हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी, हरबिंदर सिंह, समीर दाद, विनीत कुमार के अलावा कई जानी मानी हस्तियां हैं। प्रतीक खुलासा करते हैं कि दद्दा की पुण्य तिथि पर वह अब हस्ताक्षर अभियान छेडने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed