फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior World Cup Hockey: Sanjay, Arijit Singh and Sudeep Chirmako scored two goals each, will clash with Belgium on December 1

जूनियर विश्व कप हॉकी : संजय, अरिजीत और सुदीप के गोल से भारत ने पोलैंड को 8-2 से हराया, एक दिसंबर को बेल्जियम से होगी टक्कर

Sun, 28 Nov 2021 05:33 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Nov 2021 05:33 AM IST
सार

गत चैंपियन भारत ने पोलैंड को 8-2 से हराकर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब बेल्जियम से एक दिसंबर को टक्कर होगी। बेल्जियम ने पूल ए में मलयेशिया को गोल अंतर से पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया, हालांकि दोनों के 7-7 अंक थे।
 

विज्ञापन
Junior World Cup Hockey: Sanjay, Arijit Singh and Sudeep Chirmako scored two goals each, will clash with Belgium on December 1
जूनियर विश्व कप- भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

संजय कुमार, अरिजीत सिंह और सुदीप चिरमाको के दो-दो गोलों की मदद से गत चैंपियन भारत ने पोलैंड को 8-2 से हराकर एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया, जहां उसकी टक्कर बेल्जियम से एक दिसंबर को होगी। बेल्जियम ने पूल ए में मलयेशिया को गोल अंतर से पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया, हालांकि दोनों के 7-7 अंक थे।

विज्ञापन


पोलैंड को 8-2 से हराकर भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
पहले दो मैचों में हैट्रिक लगाने वाले संजय (04, 58वां मिनट) ने गोल अभियान जारी रखा जबकि अरिजीत (8वां, 60वां मिनट) और सुदीप  (24वां और 40वां मिनट) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अन्य गोल उत्तम सिंह (34 वां मिनट) और शारदानंद (38वां मिनट) ने किए। पोलैंड ने अपने दोनों गोल रुतकोवस्की (50वां मिनट) और राबर्ट (54वां मिनट) की बदौलत किए। एजेंसी
विज्ञापन


फ्रांस की कनाडा पर 11-1 से बड़ी जीत  
अन्य मैचों में पाकिस्तान ने मिस्र को पूल डी में 3-1 से जबकि अजेय फ्रांस ने कनाडा को 11-1 से हराकर पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। मलयेशिया ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराकर पूल ए में दूसरा स्थान हासिल किया। बेल्जियम ने चिली को 3-0 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed