{"_id":"b801c450-22b7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"junior-hockey-team-probables-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हॉकी टीम के संभावितों में भी कटौती","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जूनियर हॉकी टीम के संभावितों में भी कटौती
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया की चयन समिति ने सीनियर टीम के कोर ग्रुप में संभावितों की संख्या 48 से घटाकर 33 करने के बाद अब जूनियर टीम के संभावितों की संख्या में भी कटौती कर दी है। हॉकी इंडिया ने यहां जारी बयान में कहा कि पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान के साई केंद्र में 27 अक्टूबर को समाप्त हुए तीन दिन के चयन ट्रायल की समाप्ति पर यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं कर्नल बलबीर सिंह, बीपी गोविंदा और थोएबा सिंह के अलावा सरकारी पर्यवेक्षक हरबिंदर सिंह और कोच बलजीत सिंह सैनी ने चयन ट्रायल में सभी खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन देखने के बाद कोर संभावितों की संख्या 48 से घटाकर 33 करने का फैसला किया।
विज्ञापन