फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   jhansi captures women hockey competition title

महिला हॉकी प्रतियोगिता पर झांसी का कब्जा

Wed, 31 Oct 2012 12:40 PM IST
नैनीताल/अमर उजाला ब्यूरो
नैनीताल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 12:40 PM IST
विज्ञापन
jhansi captures women hockey competition title

जिला महिला हॉकी संघ के तत्वावधान में शरदोत्सव 2012 के तहत मंगलवार को 24वीं चंद्रावती तिवारी स्मृति फाइव-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में झांसी ने राउरकेला को हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि सीडीओ रणवीर सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक खेल वीके वर्मा ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


फाइलन मैच में झांसी ने राउरकेला को 2-1 से हराया। झांसी की ओर से रीना पाल, दीपिका और राउरकेला से सोनमपुट्टी ने गोल किया। रेफरी डा. मनोज बिष्ट व ललित साह तथा उद्घोषक नवीन पांडे थे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (नैनी एवार्ड) अल्का होटल की ओर से झांसी की आरती तमोरा को दिया गया। नगर के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों गिरीश कांडपाल, रवि रावत, चंद्र लाल साह, रविंद्र देवलियाल व विनोद साह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महिला हॉकी संघ की ओर से हॉकी के इतिहास से प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी अतिथियों ने किया। समारोह में झांसी की खिलाड़ी दीपिका, कोलकाता की अनीता रावत, ब्लैक वर्ड कोलकाता की शिशिविपा आरेन, नैनीताल की पूनम, मेरठ की सरस्वती, अटगांव की पूनम यादव, लखीमपुर की नीतू सिंह, राउरकेला की सोनम, पीलीभीत की हरिप्रिया को भी प्रतियोगिता के दौरान सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व डीएसए के महासचिव व महिला संघ की आयोजक सचिव संध्या बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत कर प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर चंद्र लाल साह, सुदर्शन लाल साह, जगदीश चंद्र बवाड़ी, आशु बोरा, राजेंद्र साह, नवीन लाल साह, मंजुल प्रकाश सनवाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed