फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post

Janneke Schopman: 'मुझे यहां सम्मान नहीं मिलता..', भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Sat, 24 Feb 2024 08:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 24 Feb 2024 08:56 AM IST
सार

शॉपमैन का अनुबंध इस साल पेरिस ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था, लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी।

विज्ञापन
Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post
यानेक शॉपमैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन ने राष्ट्रीय महासंघ द्वारा सम्मान और अहमियत नहीं दिए जाने का दावा करके हंगामा करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। डच कोच ने 2021 में सोर्ड मरीन की जगह ली थी, जिन्होंने टीम को टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था।
विज्ञापन

Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post
शॉपमैन - फोटो : सोशल मीडिया
शॉपमैन का अनुबंध इस साल पेरिस ओलंपिक के बाद अगस्त में समाप्त होना था, लेकिन उनकी हालिया आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पद पर जारी नहीं रहेंगी। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बताया कि 46 वर्षीय कोच ने ओडिशा में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के घरेलू चरण में टीम का अभियान खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post
शॉपमैन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी इंडिया ने इस मामले पर प्रेस रिलीज जारी कर कहा, 'हाल ही में ओलंपिक क्वालिफायर में निराशा के बाद उनके इस्तीफे ने हॉकी इंडिया के लिए महिला हॉकी टीम के लिए एक उपयुक्त मुख्य कोच की तलाश का मार्ग प्रशस्त कर दिया है जो 2026 में अगले महिला विश्व कप और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भारतीय टीम को तैयार कर सके।'
विज्ञापन

Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post
शॉपमैन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉकी इंडिया ने कहा, 'यह भारतीय महिला हॉकी में एक नया अध्याय शुरू करने का समय है जिसमें खिलाड़ियों की प्रगति हमारा फोकस है।' शॉपमैन ओडिशा में प्रो लीग मैच में ‘मिक्स्ड जोन’ बातचीत के दौरान दावा किया था कि हॉकी इंडिया पुरुष टीम कोच के मुकाबले महिला टीम कोच को कम तरजीह देता है। उन्होंने कहा था- पिछले दो वर्षों में मैंने खुद को काफी अकेला महसूस किया। मैं ऐसी संस्कृति से आई हूं जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें महत्व दिया जाता है। मुझे यहां ऐसा नहीं लगता।

Janneke Schopman: 'I don't get respect here..', Indian women's hockey team coach resigns from her post
शॉपमैन - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, हॉकी इंडिया ने इससे इनकार किया था। भारतीय टीम ने शॉपमैन के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम ने 74 मैच में से 38 में जीत हासिल की। 17 ड्रॉ खेले और 19 में उसे हार का सामना करना पड़ा। उनके मार्गदर्शन में 2023 एशियाई चैम्पियंस ट्राफी की खिताबी जीत टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हालांकि, भारतीय महिला हॉकी टीम का पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाना सबसे बड़ी निराशा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed