{"_id":"5aa2722c4f1c1b8f778b474b","slug":"indian-womens-hockey-team-beat-south-korea-in-fourth-match-of-the-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया दौरा: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सीरीज पर किया कब्जा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
दक्षिण कोरिया दौरा: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सीरीज पर किया कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Mar 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को दक्षिण कोरिया दौरे पर चौथे मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की तरफ से गुरजीत कौर, दीपिका और पूनम रानी ने गोल दागे जबकि दक्षिण कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल मी ह्यून पार्क ने किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच की शुरुआत से गेंद पर अपना कब्जा बनाए रखा। मैच के दूसरे ही मिनट में गुरजीत ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद दीपिका ने गोल दागकर भारतीय टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने गेंद पर अच्छे से नियंत्रण बनाए रखा था और यही वजह रही कि दक्षिण कोरिया को गोल करने का कोई मौका नहीं मिला। मैच के चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त 3-0 कर ली। पूनम रानी ने 47वें मिनट में गोल दागकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। आखिरकार, कोरिया भी गोल करने में कामयाब हुई, जो महज सांत्वना भर रहा। 57वें मिनट में पार्क ने गोल करके स्कोर 1-3 किया।
विज्ञापन