फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian womens beat kazakhstan in world hockey league

वर्ल्ड हॉकी लीगः भारतीय महिलाओं ने कजाखस्तान को धोया

Mon, 18 Feb 2013 08:41 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Feb 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
indian womens beat kazakhstan in world hockey league

एक के बाद एक पेनाल्टी कार्नर और लगातार होते गोल। ऐसी शुरूआत की उम्मीद महिला हॉकी टीम ने नहीं की थी। लेकिन चोट से उबरते हुए रानी रामपाल और जसप्रीत कौर ने कजाखस्तान को वर्ल्ड हॉकी लीग-2 के उद्घाटन मुकाबले में कहीं नहीं ठहरने दिया। भारत ने 8-0 से आसान जीत दर्ज की।

विज्ञापन


मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर रितु रानी की अगुवाई में भारतीय महिलाओं ने सधी शुरूआत की। शुरूआती मिनटों में भारतीय विरोधियों को परखते दिखे। लेकिन आठवें मिनट में मिले पेनाल्टी कार्नर पर जसप्रीत कौर की ढीली पुश को भी कजाख गोली बखावद्दीन गुजाल रोक नहीं सकीं। लेकिन सात मिनट बाद रानी रामपाल की रिवर्स हिट से आया गोल मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


डी के टॉप पर घिरीं रानी को के पास जैसे ही बॉल आई उन्होंने झपटते हुए जोरदार रिवर्स हिट से गोली को छका दिया। 20वें मिनट में एक और पेनाल्टी कार्नर को जसप्रीत ने गोल में बदला। यहां भी पुश कमजोर थी लेकिन गोली गच्चा खा गईं। चौथा गोल 26वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर ही आया। लेकिन इन डायरेक्ट तरीके से लिए गए इस पीसी पर रानी की पुश को डिफेंडर नहीं रोक सकीं। हॉफ टाइम तक भारत 4-0 की बढ़त पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हॉफ की शुरूआत में ही लेफ्ट फ्लैंक से मिले अनूप बारला के क्रास को रानी ने आसानी से गोल में सरका दिया। 49वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर जयदीप कौर की जोरदार हिट पर हुए रिबाउंड को येंडेला सौंदर्या ने गोल के मुहाने से टीम केलिए छठा गोल किया। छह मिनट बाद ही जसप्रीत ने खूबसूरत ड्रैग फ्लिक के जरिए गोली गुजाल को छकाया।


मैच के अंतिम मिनट में 14वें पेनाल्टी कार्नर पर पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। जिसे जसप्रीत ने गोल में बदल 8-0 से जीत दिला दी। चार गोल के साथ वह प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। इससे पहले जापान ने फिजी को 14-0 से रौंद दिया। जबकि मलेशिया ने रूस को 3-1 से हराया। पुरुषों में आयरलैंड ने बांग्लादेश को 5-2 से और चीन ने ओमान को 4-0 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed