फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian mens hockey team becomes first team to be included in Target Olympic Podium Scheme

पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात, टॉप्स स्कीम के तहत मिलेगा 50 हजार मासिक भत्ता

Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Indian mens hockey team becomes first team to be included in Target Olympic Podium Scheme
भारतीय हॉकी टीम

चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी बार रजत पदक जीतने का फल भारतीय हॉकी टीम को टॉरगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के रूप में मिला है। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक  विभाग (एमओसी) ने मंगलवार को टॉप्स के तहत पुरुष हॉकी टीम के 18 सदस्यों में से प्रत्येक के लिए 50,000 रुपये मासिक भत्ते को मंजूरी दी। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने पिछले साल टॉप्स के तहत मासिक भत्ते देना शुरू किया था, लेकिन हॉकी टीम को पहली बार यह सुविधा मिल रही है। नए कोच हरेन्द्र सिंह की देखरेख में हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हुआ है। महिला हॉकी टीम को विश्व कप और फिर एशियाई खेलों में प्रदर्शन की समीक्षा किए जाने के बाद टॉप्स में शामिल किया जा सकता है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने जो अन्य महत्वपूर्ण फैसले किए उनमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के अभ्यास के लिए 6.62 लाख रुपये का मंजूरी देना भी शामिल है। बजरंग पूनिया और सुमित को भी अभ्यास और तुर्की में टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 3.22 लाख रुपये मंजूर किए गए। मुक्केबाज सरजूबाला देवी को एशियाई खेलों के लिए क्वालिफाई करने पर टॉप्स में बनाए रखने का फैसला भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य खेलों में जिम्नास्टिक को कुल 21.76 लाख रुपये का अनुदान दिया गया। डेविस कप खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को एशियाई खेलों से पहले अभ्यास (कोच एंजेल गिमिनेज अलोंसो के साथ), प्रतियोगिता और उपकरणों के खर्चे के लिए 12.57 लाख रुपये मिलेंगे।


तीरंदाजी में कंपाउंड वर्ग के तीन खिलाड़ियों तृषा देब, रजत चौहान और ज्योति सुरेखा और एक रिकर्व तीरंदाज प्रोमिला देमारी के उपकरणों की खरीद के लिए 11.48 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया। जुडोका अवतार सिंह और विजय कुमार यादव को एशियाई खेलों से पहले अभ्यास आदि के लिए 3.55 लाख रुपये मिलेंगे। 

ये हुए बाहर : समिति ने जूडो खिलाड़ी तूलिका मान, वुशु खिलाड़ी उचित शर्मा, अरूपमा देवी और बुद्धा चंद्रा को भी टॉप्स से बाहर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed