फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian mens and womens hockey teams achieve best-ever world rankings, 3rd and 8th respectively

हॉकी: पुरुष और महिला टीम ने रचा इतिहास, विश्व रैंकिग में लगाई लंबी छलांग 

Sat, 07 Aug 2021 03:37 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Aug 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
Indian mens and womens hockey teams achieve best-ever world rankings, 3rd and 8th respectively
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

टेक्यो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने विश्व रैंकिग में लंबी छलांग लगाई है। विश्व रैंकिग में पुरुष टीम तीसरे तो महिला टीम आठवें स्थान पर पहुंची है। खेलों के महाकुंभ में पुरुष टीम ने जहां कांस्य पदक हासिल किया तो वहीं महिला टीम पदक से चूक गई। ओलंपिक में पदक जीतने का सफना उसका अधूरा रह गया। वह चौथे स्थान पर रही। दरअसल, महिला टीम को प्ले-ऑफ में ब्रिटेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि भारतीय पुरुष टीम ने ओलंपिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीतकर 41 साल के पदक सूखे को समाप्त किया। वह स्वर्ण पदक विजेता बेल्जियम और रजत पदक हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम से पीछे है।

विज्ञापन


पुरुष टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दूसरे चरण के पहले तीन राउंड में शानदार प्रदर्शन के बूते पिछले साल मार्च में चौथे स्थान पर थी। वहीं महिला टीम की इससे पहले सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर थी। महिला टीम 2018 में लंदन में विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। तभी उसने यह स्थान हासिल की थी। इससे टीम शीर्ष रैंकिंग की एशियाई टीम बनी थी और उसने जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

विज्ञापन

अब पीछे मुड़कर नहीं देखना- पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह

भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'यह उस खेल के प्रति हम सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। हॉकी ने हमें सबकुछ दिया है। उन्होंने कहा, 'रैंकिंग और 41 साल बाद ओलंपिक पदक से भारतीय हॉकी के बढ़ने की शुरुआत हुई है। अब पीछे मुड़कर नहीं देखना, हमने अपने लिए मानदंड स्थापित कर दिया है और हम इससे आगे बढ़ना ही चाहेंगे।'



हम पोडियम पर पहुंचने के बहुत करीब थे
वहीं, महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'हम पोडियम पर पहुंचने के बहुत करीब थे। यह टीम को काफी दुख दे रहा है कि हम ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि अच्छी चीज है कि हमने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे इस पर गर्व है।' रानी ने कहा, 'ओलंपिक में शीर्ष चार में रहना और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचना हमारे लिए बहुत बड़ी चीज है, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और इससे हमें आगे बढ़ने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed