फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian junior women team beats New Zealand in Three Nation hockey tournament

भारतीय महिलाओं का विजयी आगाज, तीन देशों के हॉकी टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया

Wed, 04 Dec 2019 04:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 04 Dec 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Indian junior women team beats New Zealand  in Three Nation hockey tournament
Indian junior women's team - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्राइकर लालरिंडिकी और प्रभालीन कौर के दम पर भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने तीन देशों के टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर शानदार आगाज किया। लालरिंडिकी ने 15वें मिनट और मिडफील्डर प्रभालीन ने 60वें मिनट में यह गोल किए। भारतीय टीम का सामना अब बृहस्पतिवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा।

विज्ञापन


भारतीय टीम ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया और न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया था। भारत को तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन वह इसे गोल में नहीं बदल पाया। पहले क्वार्टर के समाप्त होने से ठीक पहले न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति की गलती से भारत को गोल करने का सुनहरा मौका मिला। लालरिंडिकी ने इसका फायदा उठाकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। गोलकीपर बिछू देवी खारिबाम ने दूसरे क्वार्टर में कुछ अच्छे बचाव करके न्यूजीलैंड को बराबरी का गोल नहीं करने दिया। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों को कुछ मौके मिले लेकिन वे गोल नहीं कर पाई। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर हावी होने की पूरी कोशिश की। इस बीच भारत ने 48वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर का अच्छा बचाव किया। खेल समाप्त होने में जब 30 सेकंड का समय बचा था तब भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे प्रभालीन ने गोल में बदलने में गलती नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed