फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Hockey Turns 100: Grand Centenary Celebrations to Begin on November 7 in New Delhi

भारतीय हॉकी के 100 साल: आज से शुरू होगा भव्य शताब्दी समारोह, देशभर में मनेगा हॉकी का जश्न

Fri, 07 Nov 2025 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Nov 2025 11:35 AM IST
सार

भारत की हॉकी यात्रा 1925 में शुरू हुई थी और अब, सौ साल बाद, यह खेल एक नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाले जश्न में तब्दील हो चुका है, जहां हर जिले, हर मैदान और हर खिलाड़ी के दिल में हॉकी की गूंज सुनाई देगी।

विज्ञापन
Indian Hockey Turns 100: Grand Centenary Celebrations to Begin on November 7 in New Delhi
हॉकी का मैदान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर सात नवंबर से भव्य शताब्दी समारोह की शुरुआत नई दिल्ली में होने जा रही है। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह आयोजन देश के गौरव, दृढ़ता और खेल भावना से भरी शताब्दी का उत्सव है। हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा, जहां कई विशेष आयोजन होंगे जो भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास को प्रदर्शित करेंगे।  
विज्ञापन

550 जिलों में मनाया जाएगा हॉकी उत्सव
यह समारोह सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे भारत में 550 से अधिक जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लगभग 1,400 हॉकी मैच खेले जाएंगे। प्रत्येक जिले में एक पुरुष और एक महिला मैच के रूप में, जो समानता और समावेश का प्रतीक होंगे। इस पहल में 36,000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी होगी, जिससे यह आयोजन देश के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में राष्ट्रीय खेल के उत्सव का रूप लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास से जुड़ी फोटो प्रदर्शनी
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एक विशाल फोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जो दर्शकों को भारतीय हॉकी के 100 गौरवशाली वर्षों की दृश्य यात्रा पर ले जाएगी। इस प्रदर्शनी में 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक खेलों से लेकर आज के आधुनिक दौर तक की दुर्लभ तस्वीरें, ओलंपिक की झलकियां और यादगार वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन

जारी होगा विशेष स्मारक संस्करण
शताब्दी वर्ष के अवसर पर “भारतीय हॉकी के 100 वर्ष” नामक आधिकारिक स्मारक संस्करण भी जारी किया जाएगा। यह पुस्तक भारतीय हॉकी की विजयों, संघर्षों और पुनरुत्थान की कहानी कहेगी और उन महान खिलाड़ियों को श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने देश को ओलंपिक और विश्वस्तर पर गौरवान्वित किया।

मंत्री ने कहा- हॉकी सिर्फ खेल नहीं, हमारी पहचान है
मांडविया ने कहा, 'हॉकी भारत के लिए सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि यह हमारी पहचान और सामूहिक भावना का हिस्सा है। 550 जिलों में होने वाले ये समारोह न केवल हमारी विरासत को उजागर करेंगे, बल्कि युवाओं को हॉकी से जुड़ने की प्रेरणा भी देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed