फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team is improving

भारतीय हॉकी टीम में हो रहा है सुधार

Sat, 05 Jan 2013 12:19 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 05 Jan 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
indian hockey team is improving

नीदरलैंड के महान कोच रोलैंट आल्टमैंस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम में सुधार हो रहा है। हालांकि उनका मानना है कि टीम को अपनी बुलंदियों को फिर से छूने के लिए आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और जर्मनी जैसी मजबूत टीमों के साथ अधिक से अधिक खेलने की जरूरत है। पिछला साल भारतीय हॉकी टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा जहां टीम को लंदन ओलंपिक में बिना कोई मैच जीते सबसे निचले स्थान से संतोष करना पड़ा। हालांकि इसके बाद टीम चैंपियंस ट्रॉफी में चौथे जबकि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया लीग में उत्तर प्रदेश विजार्ड्स टीम के कोच आल्टमैंस ने कहा, ‘भारतीय हॉकी टीम में सुधार हो रहा है। अगर टीम के पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखें तो प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। उम्मीद है कि इस साल टीम और बढ़िया करेगी। भारतीय टीम को जरूरत है कि लय बनाए रखने के लिए वह दुनिया की शीर्ष टीमों के साथ लगातार अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। आप केवल एशियाई टीमों के साथ ही नहीं खेल सकते बल्कि शीर्ष स्तर पर खुद को भांपने के लिए आपको जर्मनी, नीदरलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलना होगा।’ आल्टमैंस के नेतृत्व में ही नीदरलैंड की टीम ने 1996 अटलांटा ओलंपिक में गोल्ड और दो साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed