खेल रत्न पाने वालीं पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनीं रानी, कहा- समान मौके के कारण अच्छा प्रदर्शन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी रामपाल, राजीव गांधी खेल खेल रत्न से सम्मानित होने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं। पुरूषों में उनसे पहले धनराज पिल्लै और सरदार सिंह को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस सर्वोच्च सम्मान के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल का मानना है कि पुरूषों की टीम के समान मौकें मिलने से महिला हॉकी टीम के पिछले एक दशक के प्रदर्शन में सुधार हुआ है।
Look who's back to NCOE Bengaluru with the prestigious Khel Ratna Award. @imranirampal is indeed a winner all the way.#NationalSportsAwards @KirenRijiju @DGSAI @RijijuOffice @PIB_India @PMOIndia @IndiaSports @YASMinistry @mygovindia @WeAreTeamIndia @ddsportschannel pic.twitter.com/N3vjuUnBjv
— SAIMedia (@Media_SAI) August 29, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को खेल दिवस के मौके पर रानी के अलावा मरियप्पन थांगवेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस) को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कारों से सम्मानिम किया, इसके दो और विजेता रोहित शर्मा (क्रिकेट) और विनेश फोगाट (कुश्ती) इस ऑनलाइन समारोह में शामिल नहीं हो सके।
Humbled and honored to receive the Rajiv Gandhi Khel Ratna Award. Thank you hon'ble @rashtrapatibhvn sir @KirenRijiju sir @media_sai @hockeyindia coaches, my team, family and friends who have made this possible. Always dreamt about such moments, glad it became a reality. pic.twitter.com/uLwq6BKiY2
— Rani Rampal (@imranirampal) August 29, 2020
रानी ने कहा, 'जहां से मैंने शुरू किया था वहां कि तुलना में महिला हॉकी में अच्छे के लिए कई चीजें बदल गई हैं, जब मैंने खेलना शुरू किया, तो महिलाओं की टीम बहुत कम टूर्नामेंट खेलती थी। हम ज्यादातर राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलते थे, लेकिन अब स्थिति में काफी बदलाव हुआ है। हॉकी इंडिया और प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि हम पूरे साल टूर्नामेंट खेले जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है और इससे महिला हॉकी को लोकप्रिय बनाने में भी मदद मिली है।'
On the occasion of #NationalSportsDayWithHI, Hockey J&K celebrated by displaying their artistic and hockey skills 🎨🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2020
(1/2) pic.twitter.com/52LiaKVaGU
रानी ने कहा, 'पिछले एक सप्ताह से, जब से मेरे नाम की आधिकारिक तौर पर खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषणा की गई है, तब से मैं अपनी यात्रा के बारे में चर्चा कर रही हूं। इससे मुझे लगता है कि महिला हॉकी को पुरुष टीम के बराबर महत्व मिला है। एक महिला खिलाड़ी को सर्वोच्च पुरस्कार मिलने से निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि खेल सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैं युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और हॉकी इंडिया को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें अपनी क्षमता दिखाने के अवसर दिए और साथ ही साथ हमारे प्रयासों को मान्यता दी।'
Here are some glimpses of the celebrations. #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2020
(2/2) pic.twitter.com/xyyY6VUOH3
अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुरुष हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह ने भी अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो अब तक मेरी यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मैं अपने देश के लिए इस खेल के कुछ सबसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूं।'
The #NationalSportsDayWithHI is here and Hockey Bengal left no stones unturned in their celebration.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2020
From a floral homage to Major Dhyan Chand to flag hoisting to tree plantation, the members made their participation count! 👏
(1/2) pic.twitter.com/bZcHJQ4cUQ
हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोबम ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'हॉकी इंडिया की ओर से, मैं रोमेश पठानिया को द्रोणाचार्य पुरस्कार, रानी को भारत रत्न पुरस्कार जीतने के लिए, आकाशदीप और दीपिका ठाकुर को अर्जुन पुरस्कार जीतने के लिए जीतने के लिए बधाई देता हूं। मैं जूड फेलिक्स को द्रोणाचार्य पुरस्कार और अजीत सिंह को ध्यानचंद जीवन पर्यन्त उपलब्धि पुरस्कार जीतने के लिए भी बधाई देता हूं। भारत में खेल के विकास के प्रति उनका योगदान शानदार रहा है।'