World Games Athlete of the Year: भारत के स्टार गोलकीपर श्रीजेश साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की दौड़ में शामिल
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश प्रतिष्ठित विश्व खेल साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विजेता की घोषणा आनलाइन मतदान प्रक्रिया के बाद की जाएगी जो 10 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी।
विस्तार
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश प्रतिष्ठित विश्व खेल साल के सर्वश्रेष्ठ एथलीट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। विजेता की घोषणा आनलाइन मतदान प्रक्रिया के बाद की जाएगी जो 10 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक चलेगी। इस पुरस्कार के लिए दुनियाभर से कुल 24 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। इनमें से 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को 23 जनवरी को फाइनल में जगह मिलेगी।
एफआईएच के 2021 के साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले 12 महीने उनके लिए शानदार रहे और उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम को टोक्यो खेलों में एतिहासिक कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
The shortlist of athletes for The World Games Athlete of the Year in 2021 award has just been revealed by @TheWorldGames. @TheHockeyIndia goalkeeper @16Sreejesh is the hockey athlete engaged in the race to win this prestigious title! #TheWorldGamesAOTY
विज्ञापन विज्ञापन
More details here 👇— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) January 4, 2022
श्रीजेश को अगर यह पुरस्कार मिलता है, तो वह इसे हासिल करने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी होंगे। इससे पहले महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल यह पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। रानी ने 2022 में यह पुरस्कार जीता था।