फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian eves demolish lowly fiji 10-0

वर्ल्ड हॉकी लीग-2: भारत का शानदार सफर जारी

Fri, 22 Feb 2013 12:32 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी Updated Fri, 22 Feb 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
indian eves demolish lowly fiji 10-0

वर्ल्ड हॉकी लीग-2 में भारतीय महिलाओं की जीत का क्रम जारी है। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बृहस्पतिवार को भारत ने फिजी को 10-0 से रौंद दिया। जीत का अंतर और बड़ा हो सकता था लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच बनीं फिजी की गोलकीपर सुसान मुदुनातागी ने छह से भी अधिक निश्चित गोलों को गोल में जाने से बचाया। लेकिन इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का असली टेस्ट अब शुरू होगा।

विज्ञापन


भारत को खिताब की प्रबल दावेदार जापान से शुक्रवार को भिड़ना है। लीग के तीसरे राउंड में पहुंचना है तो भारत को नौवीं रैंक की जापान पर जीत हासिल करनी होगी। हालांकि जापान को, रूस को हराने के लिए टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। 1-1 से ड्रा केबाद जापान को 3-2 से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


भारतीय टीम पहले हाफ में रंग में नहीं दिखी। सात पेनाल्टी कार्नर में से सिर्फ दो इन डायरेक्ट तरीके से गोल में बदले गए। दोनों ही गोल सौंदर्या येंडेल्ला के स्टिक से निकले। इसके बाद दो फील्ड गोल नमिता टोप्पो और रानी रामपाल ने किए। पहले हाफ के लचर प्रदर्शन के बाद दूसरे हाफ में टीम बदली हुई नजर आई। इस दौरान आठ पेनाल्टी कार्नर और एक पेनाल्टी स्ट्रोक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से दो पेनाल्टी कार्नर और एक पेनाल्टी स्ट्रोक को जसप्रीत कौर ने गोल में बदला। नवजोत कौर, चंचन देवी और रानी रामपाल ने गोल कर स्कोर 10-0 किया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया कोच नील हॉगुड टीम के प्रदर्शन से ज्यादा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि उनके खिलाड़ी ज्यादातर विपक्षी के डी में रहे। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि यह मैच वह कल जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को ध्यान में रखकर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed