फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india vs pakistan, hockey match

भारत ने पाकिस्तान को फिर से पीटा, बनाया सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

Tue, 12 Apr 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
india vs pakistan, hockey match
- फोटो : Hockey India

खेल के मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाली भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने हुईं और मुकाबला हर बार की तरह इस बार भी कांटेदार रहा। जीत एक बार फिर भारत के हाथ लगी।   

विज्ञापन


मैच में लगातार दबाव बनाए रखने वाली भारतीय टीम ने शुरुआत में ही बढ़त हासिल कर ली थी और फाइनल हूटर बजने तक अपनी इस बढ़त को 5-1 तक पहुंचा दिया था और मैच इसी स्कोर पर खत्म हुआ। भारतीय टीम के मैच जीतने पर पदक की होड़ में लौट आया है।
विज्ञापन


भारत की इस टर्नामेंट के इतिहास में यह उसकी सबसे बड़ी जीत भी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है। विजेता टीम के खाते में 2 और गोल आ सकते थे, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल खत्म होने से 2 मिनट पहले रमनदीप सिंह के दागे गोल को रेफरी ने मानने से इनकार कर दिया। इससे तुरंत पहले भारत को गोल की संख्या 6 तक बढ़ाने का शानदार मौका था जब उसे पेनाल्टी स्ट्रोक मिला। पहला अंतरराष्ट्रीय खेल रहे मनप्रीत सिंह ने यह पेनाल्टी स्ट्रोक लिया लेकिन गोलकीपर को छकाकर गोल दागने में नाकाम रहे।

कई युवा खिलाड़ियों वाली सरदार सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम 25वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में मंगलवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर पदक की उम्मीदें जीवंत रखने के इरादे से मैदान में उतरी थी और प्रदर्शन भी उसी के हिसाब का रहा।

पांच बार की विजेता भारतीय टीम पिछले वर्ष यहां कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी। टीम को कनाडा जैसी टीम के खिलाफ भी जीत के लिए जूझना पड़ा था। भारत ने रविवार को कनाडा पर 3-1 की जीत दर्ज की। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में 12 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। विश्व की नंबर वन टीम ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 1-0 से हरा दिया।

चौथे मिनट में ही भारतीय टीम ने खोल लिया था खाता

india vs pakistan, hockey match
दो कट्ट्रर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से हुई। चौथे ही मिनट में भारत की ओर से बढ़त का गोल अपना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल रहे मनप्रीत सिंह ने दाग दिया। मनप्रीत ने बाईं ओर से आते हुए रिवर्स करते हुए गोल कर दिया। लेकिन फिर पाक ने जोरदार वापसी की और 7वें मिनट में ही मुहम्मद इरफान ने टीम को मिले दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया।

हालांकि मैच में भारत को बढ़त के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। 10वें मिनट में एसवी सुनील ने मनप्रीत सिंह के पास को शानदार तरीके से हिट करते हुए टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। भारत के खाते में तीसरा गोल तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में आया जब एसवी सुनील ने यह गोल दाग दिया। सुनील का यह मैच में दूसरा गोल रहा।

इसके बाद चौथे क्वार्टर में पाकिस्तान ने गोल के अंतर को कम करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस बीच अंतिम क्वार्टर में तलविंदर सिंह ने पाक की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए भारत के लिए चौथा गोल दाग दिया। खेल खत्म होने से पहले भारत के खाते में एक और गोल आ गया जब 53वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह गेंद को हवा में उछालते हुए गोल कर दिया। 

भारत के पास कुल 7 गोल होने थे लेकिन 2 चांस मिस हो गए जिसमें एक पेनाल्टी स्ट्रोक से गोल का मौका चूक गए, फिर एक गोल को रेफरी ने नहीं माना। 

इससे पहले दोनों टीमें पिछले साल बेल्जियम के एंटवर्प में हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल्स में आमने-सामने हुईं थी जिसमें मुकाबला 2-2 से बराबरी पर खत्म हुआ था। ड्रॉ के बावजूद भारत इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में कामयाब रहा लेकिन पाकिस्तान को अगले मैच में आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही 2009 से भारत और पाक के बीच हार-जीत का रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में जाता है। भारत ने 5-1 से बढ़त बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed