फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Malaysia match was draw in Asian Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: मलयेशिया से ड्रॉ खेल सेमीफाइनल में भारत

Wed, 24 Oct 2018 12:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
India vs Malaysia match was draw in Asian Champions Trophy

गत चैंपियन भारतीय टीम को मंगलवार को मलयेशिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोलरहित बराबरी पर रोक लिया। लगातार चौथे मैच में अजेय भारत ने दस अंक के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

विज्ञापन


मलयेशिया की टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई है। उसके भी तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ दस अंक हैं लेकिन अब तक टूर्नामेंट में 23 गोल कर चुकी भारतीय टीम गोल अंतराल के कारण ग्रुप में शीर्ष पर है। अब बुधवार को उसका अंतिम ग्रुप मैच दक्षिण कोरिया के साथ होगा। 
विज्ञापन


पांचवीं रैंकिंग की भारतीय टीम और 13वीं रैंकिंग की मलयेशियाई टीम के बीच कड़ी टक्कर हुई। मलयेशिया की टीम ने जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में भारत को सडेन डेथ में पराजित किया था। भारतीय टीम मौके गंवाने के कारण उस हार का बदला नहीं चुका सकी। सातवें मिनट में मनदीप बिल्कुल गोलपोस्ट के सामने थे लेकिन गुरजंट के बाएं छोर से मिले क्रास का लाभ नहीं उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मिनट बाद ही मलयेशियाई रक्षक से छिटककर मिली गेंद पर दिलप्रीत का निशाना सही नहीं रहा। पहले क्वार्टर की समाप्ति से पहले आकाशदीप के पास पर मनदीप को भी गोल करने का अवसर मिला था लेकिन उन्होंने भी गेंद बाहर मार दी।

पहले पेनाल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत सिंह गोलकीपर को मात नहीं दे सके। बाकी तीन क्वार्टर में भी कमोवेश यही कहानी रही। हालांकि मलयेशियाई टीम के तेंगकू को मनप्रीत के खिलाफ फाउल करने पर पीला कार्ड दिखाया गया था और टीम दस खिलाड़ियों से ही खेलने को विवश गई थी। अंत में भारत के नीलकांत ने भी एक मौका गंवाया।


भारतीय कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा कि वह खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ियों के इस तरह मौके नहीं गंवाने चाहिएं।  बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में ओमान को 11-0, दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 3-1 से और तीसरे मुकाबले में चैंपियन जापान को 9-0 से शिकस्त दी थी। फिलहाल 10 अंकों के साथ भारतीय टीम पूल में टॉप पर है। मलेशिया के भी 10 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed